1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 14 April 2024 Ka Panchang: जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

14 April 2024 Ka Panchang: जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Apr 13, 2024 02:04 pm IST,  Updated : Apr 13, 2024 02:04 pm IST

14 April 2024 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 14 अप्रैल 2024 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें रविवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

रविवार का पंचांग- India TV Hindi
रविवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Panchang 14 April 2024: 14 अप्रैल को चैत्र शुक्ल पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और रविवार का दिन है। षष्ठी तिथि रविवार दोपहर पहले 11 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। 14 अप्रैल को चैत्र नवरात्र का छठा दिन है। रविवार को स्कंद षष्ठी व्रत भी है। साथ ही 14 अप्रैल को देर रात 1 बजकर 35 मिनट तक रवि योग रहेगा। इसके अलावा रविवार देर रात 1 बजकर 35 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

14 अप्रैल 2024 का शुभ मुहूर्त

  • चैत्र शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि- 14 अप्रैल 2024 को दोपहर पहले 11 बजकर 44 मिनट तक
  • रवि योग- 14 अप्रैल 2024 को देर रात 1 बजकर 35 मिनट तक
  • आर्द्रा नक्षत्र- 14 अप्रैल को देर रात 1 बजकर 35 मिनट तक
  • 14 अप्रैल 2024 व्रत-त्यौहार-  चैत्र नवरात्र का छठा दिन, स्कंद षष्ठी व्रत

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- शाम 05:09 से शाम 06:45 तक
  • मुंबई- शाम 05:21 से शाम 06:55 तक
  • चंडीगढ़- शाम 05:12 से शाम 06:49 तक
  • लखनऊ- शाम 04:53 से शाम 06:29 तक
  • भोपाल- शाम 05:05 से शाम 06:40 तक
  • कोलकाता- शाम 04:21 से शाम 05:56 तक
  • अहमदाबाद- शाम 05:24 से शाम 06:59 तक
  • चेन्नई- शाम 04:48 से शाम 06:21 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 5:56 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:46 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Weekly Finance Horoscope: इस हफ्ते इन राशि के जातकों को निवेश पर देना होगा खास ध्यान, जानें कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति

Weekly Horoscope 15th to 21st April 2024: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, यहां पढ़िए अपना साप्ताहिक राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म