1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 14 March 2025 Ka Panchang: शुक्रवार को इतने बजे तक रहेगी पूर्णिमा तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

14 March 2025 Ka Panchang: शुक्रवार को इतने बजे तक रहेगी पूर्णिमा तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Mar 13, 2025 03:37 pm IST,  Updated : Mar 13, 2025 08:04 pm IST

14 March 2025 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 14 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें शुक्रवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

शुक्रवार का पंचांग - India TV Hindi
शुक्रवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

14 March 2025 Ka Panchang: 14 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पूर्णिमा और शुक्रवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। 14 मार्च को पूरा दिन, पूरी रात पार कर शनिवार सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। 14 मार्च को स्नान दान की पूर्णिमा है। इसके अलावा शुक्रवार को होली का पर्व मनाया जाएगा। 14 मार्च को रंग खेलकर होली का त्यौहार मनाया जाएगा। होली के दिन को बसंतोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। 14 मार्च के दिन काशी में चौसट्टी देवी के दर्शन किए जाने की भी परंपरा है। शुक्रवार के दिन बहुत ही भव्य तरीके से देवी मां का साज-श्रृंगार किया जाता है और उनकी यात्रा निकाली जाती है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

14 मार्च  2025 का शुभ मुहूर्त

  • फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि- 14 मार्च 2025 को  दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक
  • उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र- 14 मार्च 2025 को  पूरा दिन,पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक
  • व्रत-त्यौहार- स्नान दान की पूर्णिमा, होली का त्यौहार

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर पहले 11:01 - 12:31 तक
  • मुंबई- दोपहर पहले 11:18 - 12:48 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर पहले 11:03 - 12:33 तक
  • लखनऊ- सुबह 10:47 - 12:16 तक
  • भोपाल- दोपहर पहले 11:00 - 12:30 तक
  • कोलकाता- सुबह 10:17 - 11:46 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर पहले 11:19 - 12:49 तक
  • चेन्नई- सुबह 10:48 - 12:18 तक 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:31 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:28 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें- 

होली के दिन इस समय से शुरू होगा चंद्रग्रहण, त्योहार की खुशी में न कर दें ये 5 गलतियां, हो जाएगा भारी नुकसान

श्रीकृष्ण ने राधा और गोपियों के साथ होली खेलकर दिया था ये संदेश, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रूप से इसलिए विशेष

Holi 2025: चंद्रग्रहण और भद्रा के साये में खेली जाएगी होली, 4 राशियों के लिए पीड़ादायक है स्थिति, जरूर करें ये उपाय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म