1. Hindi News
  2. धर्म
  3. होली के दिन इस समय से शुरू होगा चंद्रग्रहण, त्योहार की खुशी में न कर दें ये 5 गलतियां, हो जाएगा भारी नुकसान

होली के दिन इस समय से शुरू होगा चंद्रग्रहण, त्योहार की खुशी में न कर दें ये 5 गलतियां, हो जाएगा भारी नुकसान

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Mar 13, 2025 01:45 pm IST,  Updated : Mar 13, 2025 01:45 pm IST

होली के दिन चंद्रग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में वो कौन से कार्य हैं जिनको करने से आपको बचना चाहिए, आइए जान लते हैं।

Holi 2025- India TV Hindi
होली 2025 Image Source : SOCIAL

होली के दिन वर्षों बाद चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण को अच्छा समय नहीं माना जाता। हालांकि, भारत में साल का पहला चंद्र ग्रहण दृश्य नहीं होगा, इसलिए इसका सूतक भी भारत में मान्य नहीं होगा। फिर भी कुछ ऐसी गलतियां हैं जिनको चंद्रग्रहण के दिन करने से बचना चाहिए। अगर होली के रंगोत्सव को मनाते हुए आप ये गलतियां कर देते हैं तो भारी नुकसान आपको जीवन में झेलना पड़ सकता है। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के दिन आपको क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। 

चंद्र ग्रहण का समय 

भारतीय समय के अनुसार, चंद्रग्रहण लगभग सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगा। इसी दौरान होली का पावन पर्व भी मनाया जाएगा। 

चंद्रग्रहण के दौरान न करें ये 5 गलतियां

  1. होली के दिन 9 बजकर 30 मिनट के बाद चंद्रग्रहण शुरू हो जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्रग्रहण के दौरान देवी-देवताओं की मूर्तियों को नहीं छुना चाहिए। इसलिए होली की पूजा आपको ग्रहण के शुरू होने से पहले ही सूर्योदय के समय कर लेना चाहिए। ग्रहण के दौरान अगर आप पूजा करते हैं या देवी-देवताओं की प्रतिमा को छूते हैं तो जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। 
  2. चंद्रग्रहण के दौरान तुलसी से जुड़ी सावधानियां भी आपको बरतनी चाहिए। इस दिन गलती से भी तुलसी के पत्ते न तोड़े। इस दिन तुलसी के पत्तों का उपयोग करना है तो एक दिन पहले ही तुलसी के पत्ते तोड़कर रख दें। इस दिन तुलसी के पत्ते तोड़ने से माता लक्ष्मी नाराज होती है। इसके कारण धन-धान्य से जुड़ी परेशानियों का सामना आपको करना पड़ सकता है। 
  3. गर्भवती महिलाओं को इस दौरान गलती से चाकू-कैंची जैसी धारदार चीजों को नहीं छूना चाहिए। इनका इस्तेमाल करने से गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। 
  4. चंद्रग्रहण के दौरान आपको भोजन नाही बनाना चाहिए और ना ही खाना चाहिए। माना जाता है कि इस समय बनाए गए भोजन में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर सकती है, इसके कारण आपको मानसिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि ग्रह से पूर्व बनाए गए खाने में आप तुलसी के पत्ते डालकर खा सकते हैं। 
  5. चंद्रग्रहण और होली एक ही दिन हैं इसलिए इस दिन गलती से भी ऐसी जगहों पर न जाएं जहां नकारात्मकता वास करती है। जैसे- श्मशान, टूटे हुए स्मारक, कूड़ा-करकट से भरी जगहों पर जाने से आपको बचना चाहिए। इन स्थानों पर जाने से नकारात्मकता आप पर हावी हो सकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

श्रीकृष्ण ने राधा और गोपियों के साथ होली खेलकर दिया था ये संदेश, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रूप से इसलिए विशेष

Holi 2025: चंद्रग्रहण और भद्रा के साये में खेली जाएगी होली, 4 राशियों के लिए पीड़ादायक है स्थिति, जरूर करें ये उपाय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।