1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 20 November 2023 Ka Panchang: जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

20 November 2023 Ka Panchang: जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Aditya Mehrotra
 Published : Nov 19, 2023 02:03 pm IST,  Updated : Nov 20, 2023 02:06 pm IST

20 November 2023 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 20 नवंबर का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें सोमवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

सोमवार का पंचांग- India TV Hindi
सोमवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Panchang 20 November 2023: 20 नवंबर 2023 को कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार का दिन है। अष्टमी तिथि सोमवार को देर रात 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। इस दिन छठ पूजा का पारण है। सोमवार रात 8 बजकर 34 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही रात 9 बजकर 26 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। सोमवार को दुर्गाष्टमी का व्रत किया जायेगा, साथ ही शाम 4 बजकर 20 मिनट तक भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय- सूर्यास्त का समय।

20 नवंबर 2023 का शुभ मुहूर्त

  • अष्टमी  तिथि- 21 नवंबर 2023 को रात 3 बजकर 17 मिनट तक।
  • ध्रुव योग- 20 नवंबर 2023 को रात 8 बजकर 34 मिनट तक।
  • धनिष्ठा नक्षत्र- 20 नवंबर 2023 को रात 9 बजकर 26 मिनट तक।
  • 20 नवंबर 2023 - छठ पूजा का चौथा दिन (उगते सूर्य को अर्घ्य)

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 08:06 से सुबह 09:26 तक।
  • मुंबई- सुबह 08:12 से सुबह 09:36 तक।
  • चंडीगढ़- सुबह 08:11 से सुबह 09:30 तक।
  • लखनऊ- सुबह 07:49 से सुबह 09:10 तक।
  • भोपाल- सुबह 07:58 से सुबह 09:21 तक।
  • कोलकाता- सुबह 07:14 से सुबह 08:36 तक।
  • अहमदाबाद- सुबह 08:17 से सुबह 09:40 तक।
  • चेन्नई- सुबह 07:35 से सुबह 09:01 तक। 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:47 AM
  • सूर्यास्त- शाम 5:26 PM

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Chhath Puja 2023: छठ पूजा में अर्घ्य पहले दूध या पानी किससे देना चाहिए? जान लें इसका सही नियम

Chhath Puja 2023: छठ पूजा में बांस के सूप के इस्तेमाल करने के पीछे ये है एक खास वजह, बिना इसके व्रत का फल नहीं मिलता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म