1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 28 November 2023 Ka Panchang: जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

28 November 2023 Ka Panchang: जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Nov 27, 2023 02:00 pm IST,  Updated : Nov 29, 2023 02:03 pm IST

28 November 2023 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 28 नवंबर का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें मंगलवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

28 November 2023 Ka Panchang- India TV Hindi
28 November 2023 Ka Panchang Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Panchang 28 November 2023: 28 नवंबर को मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और मंगलवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि मंगलवार को दोपहर 2 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। 28 नवंबर को रात 10 बजकर 3 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही मंगलवार दोपहर 2 बजकर 6 मिनट तक द्विपुष्कर योग रहेगा। इसके अलावा 28 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 31 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। मंगलवार को अशून्य शयन द्वितीया का व्रत किया जाएगा। साथ ही 28 नवंबर से मार्गशीर्ष का महीना शुरु हो गया है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय- सूर्यास्त का समय।

28 नवंबर 2023 का शुभ मुहूर्त

  • प्रतिपदा तिथि - 28 नवंबर 2023 को दोपहर 2 बजकर 1 मिनट तक 
  • सिद्ध योग- 28 नवंबर को  रात 10 बजकर 3 मिनट तक
  • द्विपुष्कर योग- 28 नवंबर 2023 को दोपहर 2 बजकर 6 मिनट तक 
  • रोहिणी नक्षत्र- 28 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 31 मिनट तक
  • 28 नवंबर 2023 व्रत-त्यौहार- अशून्य शयन द्वितीया व्रत, मार्गशीर्ष माह आरंभ

राहुकाल का समय

  1. दिल्ली- दोपहर 02:46 से शाम 04:05 तक
  2. मुंबई- दोपहर बाद 03:12 से शाम 04:36 तक
  3. चंडीगढ़- दोपहर 02:45 से शाम 04:03 तक
  4. लखनऊ- दोपहर 02:33 से दोपहर बाद 03:53 तक
  5. भोपाल- दोपहर 02:50 से शाम 04:11 तक
  6. कोलकाता- दोपहर 02:07 से दोपहर बाद 03:29 तक
  7. अहमदाबाद- दोपहर बाद 03:09 से शाम 04:31 तक
  8. चेन्नई- दोपहर 02:47 से शाम 04:13 तक 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:53 AM
  • सूर्यास्त- शाम 5:23 PM

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

इस दिशा में बनवाएं का दुकान का प्रवेश द्वार, दिन दुगनी-रात चौगुनी तरीके से कारोबार में होगी कमाई

साल के जाते-जाते इन राशि के जातकों का चमकेगा किस्मत का सितारा, जानिए दिसंबर का महीना आपके लिए कैसा रहेगा?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म