1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 8 March 2024 Ka Panchang: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

8 March 2024 Ka Panchang: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Aditya Mehrotra
 Published : Mar 07, 2024 02:00 pm IST,  Updated : Mar 07, 2024 02:00 pm IST

8 March 2024 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 8 मार्च 2024 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें शुक्रवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

शुक्रवार का पंचांग- India TV Hindi
शुक्रवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Panchang 8 March 2024: 8 मार्च को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि शुक्रवार को रात 9 बजकर 58 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। 4 मार्च को महाशिवरात्रि का व्रत किया जाएगा है। शुक्रवार को देर रात 12 बजकर 45 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही 8 मार्च को सुबह 10 बजकर 41 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा, उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

8 मार्च 2024 का शुभ मुहूर्त

  • फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि- 8 मार्च 2024 को रात 9 बजकर 58 तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। 
  • शिव योग- 8 मार्च 2024 को देर रात 12 बजकर 45 मिनट तक। 
  • श्रवण नक्षत्र- 8 मार्च 2024 को सुबह 10 बजकर 41 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा, उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र लग जाएगा।
  • व्रत-त्योहार- महाशिवरात्रि का व्रत।

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर पहले 11:04 से दोपहर 12:32 तक।
  • मुंबई- दोपहर पहले 11:20 से दोपहर 12:49 तक।  
  • चंडीगढ़- दोपहर पहले 11:05 से दोपहर 12:33 तक। 
  • लखनऊ- सुबह 10:49 से दोपहर 12:17 तक। 
  • भोपाल- दोपहर पहले 11:02 से दोपहर 12:31 तक। 
  • कोलकाता- सुबह 10:18 से दोपहर पहले 11:47 तक। 
  • अहमदाबाद- दोपहर पहले 11:21 से दोपहर 12:50 तक। 
  • चेन्नई- सुबह 10:50 से दोपहर 12:20 तक। 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:38 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:25 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-


शादी के वक्त सिर्फ गुण ही नहीं लड़का-लड़की की कुंडली में इन दोषों पर भी दें ध्यान, नहीं तो टूट सकता है रिश्ता

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर भूल से भी इन बातों को न करें नजरअंदाज, जानिए इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म