1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 9th Day Of Navratri: नवरात्रि के नौवें दिन की देवी, मंत्र, रंग, कथा, आरती, भोग समेत सबकुछ यहां जानें

9th Day Of Navratri: नवरात्रि के नौवें दिन की देवी, मंत्र, रंग, कथा, आरती, भोग समेत सबकुछ यहां जानें

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Sep 30, 2025 07:00 am IST,  Updated : Oct 01, 2025 06:27 am IST

9th Day Of Navratri Images, Mantra, Bhog, Aarti, katha: नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन को महानवमी और दुर्गा नवमी के नाम से भी जाना जाता है। 1 अक्टूबर 2025 को नवमी तिथि शाम 7 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। यहां आप जानेंगे नवरात्रि के नौवें दिन की पूजा विधि, मुहूर्त, मंत्र, कथा, आरती सबकुछ।

navratri- India TV Hindi
नवरात्रि का नौवां दिन Image Source : INDIA TV

9th Day Of Navratri Mantra, Devi, Rang, Aarti, Katha And Bhog: शारदीय नवरात्र का नौवां दिन 1 अक्टूबर 2025, बुधवार को है। बीते 22 सितम्बर को शुरू हुए नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र पर्व का 1 अक्टूबर को समापन को जाएगा। नवरात्र के आखिरी दिन मां दुर्गा की नौवीं और अलौकिक शक्ति मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है सिद्धियों को देने वाली मां सिद्धिदात्री। कहते हैं- इनकी पूजा से व्यक्ति को हर प्रकार की सिद्धि प्राप्त होती है।

महा नवमी फोटो (Navratri 9th Day Image)

navami
Image Source : CANVAनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

नवरात्रि के नौवें दिन का शुभ रंग (Navratri 9th Day Rang)

  • लाल
  • नारंगी

मां सिद्धिदात्री की कथा (Navratri 9th Day Katha)

मार्केण्डेय पुराण के अनुसार अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्रकाम्य, ईशित्व और वशित्व, कुल आठ सिद्धियां हैं, जो कि मां सिद्धिदात्री की पूजा से आसानी से प्राप्त की जा सकती हैं। देव पुराण के अनुसार भगवान शिव ने भी मां सिद्धिदात्री की कृपा से ही सिद्धियों को प्राप्त किया था और इन्हीं की कृपा से भगवान शिव अर्द्धनारीश्वर कहलाये। लिहाजा विशिष्ट सिद्धियों की प्राप्ति के लिये नवरात्रि के नौवें दिन सिद्धिदात्री की पूजा अवश्य ही करनी चाहिए। 

मां सिद्धिदात्री का मंत्र (Navratri 9th Day Mantra)

नवरात्रि के नौवें दिन नीचे दिए गए मंत्र का 21 बार जप जरूर करें। मंत्र है-

  • ‘ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे | ऊँ ग्लौं हुं क्लीं जूं सः ज्वालय ज्वालय ज्वल ज्वल प्रज्वल प्रज्वल ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे ज्वल हं सं लं क्षं फट् स्वाहा
  • ॐ देवी सिद्धिदात्र्यै नमः॥

मां सिद्धिदात्री भोग (Navratri 9th Day Bhog)

नवमी तिथि को कांसे के पात्र में नारियल पानी और तांबे के पात्र में शहद डालकर देवी मां को चढ़ाना चाहिए। कालिका पुराण में आज कद्दू की बलि का विधान है। ईख, यानि गन्ने का रस भी देवी मां को चढ़ाया जा सकता है।

मां सिद्धिदात्री की आरती (Navratri 9th Day Aarti)

  • जय सिद्धिदात्री मां, तू सिद्धि की दाता।
  • तू भक्तों की रक्षक, तू दासों की माता।
  • तेरा नाम लेते ही मिलती है सिद्धि।
  • तेरे नाम से मन की होती है शुद्धि।
  • कठिन काम सिद्ध करती हो तुम।
  • जभी हाथ सेवक के सिर धरती हो तुम।
  • तेरी पूजा में तो ना कोई विधि है।
  • तू जगदम्बे दाती तू सर्व सिद्धि है।
  • रविवार को तेरा सुमिरन करे जो।
  • तेरी मूर्ति को ही मन में धरे जो।
  • तू सब काज उसके करती है पूरे।
  • कभी काम उसके रहे ना अधूरे।
  • तुम्हारी दया और तुम्हारी यह माया।
  • रखे जिसके सिर पर मैया अपनी छाया।
  • सर्व सिद्धि दाती वह है भाग्यशाली।
  • जो है तेरे दर का ही अम्बे सवाली।
  • हिमाचल है पर्वत जहां वास तेरा।
  • महा नंदा मंदिर में है वास तेरा।
  • मुझे आसरा है तुम्हारा ही माता।
  • भक्ति है सवाली तू जिसकी दाता।

मां सिद्धिदात्री की पूजा का मुहूर्त 2025 (Navratri 9th Day Puja Muhurat 2025)

  • सुबह पूजा: 6:00 AM – 10:00 AM
  • मध्याह्न पूजा: 12:00 PM – 3:00 PM
  • शाम आरती: 6:30 PM – 8:00 PM

यह भी पढ़ें:

Kanya Pujan Vidhi: नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को कन्या पूजन कैसे करें? यहां जानिए पूरी विधि स्टेप बाय स्टेप

Navratri Paran Kab Hai 2025: नवरात्रि व्रत का पारण कब है 1 या 2 अक्टूबर? जानिए नवरात्रि व्रत खोलने की सही तारीख और मुहूर्त

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म