1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Aaj Ka Panchang 12 October 2022: जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Aaj Ka Panchang 12 October 2022: जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Poonam Shukla
 Published : Oct 11, 2022 02:43 pm IST,  Updated : Oct 11, 2022 02:43 pm IST

Aaj Ka Panchang 12 October 2022: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बुधवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

Aaj Ka Panchang- India TV Hindi
Aaj Ka Panchang Image Source : AAJ KA PANCHANG

Highlights

  • आज दोपहर 2 बजकर 21 मिनट तक वज्र योग रहेगा।
  • आज शाम 5 बजकर 10 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा।

Aaj Ka Panchang 12 October 2022: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और बुधवार का दिन है। तृतीया तिथि आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 1 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 21 मिनट तक वज्र योग रहेगा। वज्र का अर्थ होता है कठोर। इस योग में वाहन आदि नहीं खरीदे जाते हैं अन्यथा उससे हानि या दुर्घटना हो सकती है। इस योग में सोना खरीदने पर चोरी हो जाता है। साथ ही आज शाम 5 बजकर 10 मिनट तक सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। यह अत्यंत शुभ योग है। यह वार और नक्षत्र के मेल से बनने वाला योग है। गुरुवार और शुक्रवार के दिन अगर यह योग बनता है तो तिथि कोई भी हो यह योग नष्ट हो जाता है। साथ ही आज शाम 5 बजकर 10 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। 

शुभ मुहूर्त

  1. तृतीया तिथि- देर रात 1 बजकर 59 मिनट तक
  2. वज्र योग -  दोपहर 2 बजकर 21 मिनट तक
  3. सर्वार्थसिद्धि योग - शाम 5 बजकर 10 मिनट तक 
  4. भरणी नक्षत्र -शाम 5 बजकर 10 मिनट तक 

राहुकाल

  1. दिल्ली- दोपहर 12:08 दोपहर 01:34 तक
  2. मुंबई- दोपहर 12:25 से दोपहर 01:53 तक
  3. चंडीगढ़- दोपहर 12:09 से दोपहर 01:35 तक
  4. लखनऊ- दोपहर पहले 11:53 से दोपहर 01:20 तक
  5. भोपाल- दोपहर 12:07 से दोपहर 01:34 तक
  6. कोलकाता- दोपहर पहले 11:23 से दोपहर 12:51 तक
  7. अहमदाबाद- दोपहर 12:26 से दोपहर 01:53 तक
  8. चेन्नई- दोपहर पहले 11:55 से दोपहर 01:24 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  1. सूर्योदय- सुबह 6:19  बजे 
  2. सूर्यास्त- शाम 5:54 बजे

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

Morning Tips: सुबह उठकर रोज करें ये काम, खुश होगी माता लक्ष्मी बरसेगी खास कृपा

Guru Margi 2022: इस दिन देवगुरु बृहस्पति होंगे मार्गी, इन 3 राशियों के जीवन पर पड़ेगा बुरा प्रभाव

Mangal Gochar 2022: दिवाली के बाद इन 5 राशियों के लोग हो जाएं सतर्क, इस दिन से शुरू होगा भारी समय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म