1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Aaj ka Panchang 21 February 2023: जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Aaj ka Panchang 21 February 2023: जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Sushma Kumari
 Published : Feb 20, 2023 02:42 pm IST,  Updated : Feb 20, 2023 02:42 pm IST

Aaj ka Panchang 21 February 2023: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल- India TV Hindi
Aaj ka Panchang 21 February 2023 Image Source : INDIA TV

Aaj ka Panchang 21 February 2023:  आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और मंगलवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज सुबह 9 बजकर 4 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वितीया तिथि लग जायेगी जो अगले दिन सुबह 5 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 6 बजकर 57 मिनट तक शिव योग रहेगा। उसके बाद सिद्ध योग लग जायेगा, जो आज देर रात 3 बजकर 8 मिनट तक रहेगी।  साथ ही आज सुबह 9 बजे तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज पंचक है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

शुभ मुहूर्त

  • प्रतिपदा तिथि - आज सुबह 9 बजकर 4 मिनट तक
  • द्वितीया तिथि -   अगले दिन सुबह 5 बजकर 57 मिनट तक
  • शिव योग  - आज सुबह 6 बजकर 57 मिनट तक
  • सिद्ध योग - आज देर रात 3 बजकर 8 मिनट तक

राहुकाल

  • दिल्ली - दोपहर बाद 03:24 से शाम 04:49 तक
  • मुंबई - दोपहर बाद 03:46 से शाम 05:13 तक
  • चंडीगढ़ - दोपहर बाद 03:25 से शाम 04:49 तक
  • लखनऊ - दोपहर बाद 03:10 से शाम 04:36 तक
  • भोपाल - दोपहर बाद 03:26 से शाम 04:52 तक
  • कोलकाता - दोपहर 02:43 से शाम 04:09 तक
  • अहमदाबाद - दोपहर बाद 03:45 से शाम 05:11 तक
  • चेन्नई - शाम 03:19 से शाम 04:47 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 06:54 बजे 
  • सूर्यास्त- शाम 6: 14 बजे

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

ये भी पढ़ें - 

जिसने भी इस एक चीज़ से किया समझौता, वो जीवन में कभी सिर उठाकर नहीं चल पाएगा, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

वास्तु टिप्स: होटल में भंडार घर और डाइनिंग हॉल की गलत दिशा आपको बना देगा कंगाल!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म