1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Aaj ka Panchang 21 January 2023: जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Aaj ka Panchang 21 January 2023: जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 20, 2023 06:00 pm IST,  Updated : Jan 20, 2023 06:00 pm IST

Aaj ka Panchang 21 January 2023: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

panchang- India TV Hindi
शनिवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

Aaj ka Panchang 20 January 2023: आज माघ कृष्ण पक्ष की अमावस्या और शनिवार का दिन है। अमावस्या आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 35 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। इसके साथ ही आज सुबह 10 बजकर 9 मिनट से अगली सुबह 6 बजकर 30 मिनट तक यायीजययोग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 40 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज मौनी अमावस्या है।

शुभ मुहूर्त

  • अमावस्या -  आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 2 बजकर 22 मिनट तक 
  •  हर्षण योग- आज दोपहर 2 बजकर 35 मिनट तक 
  •  यायीजय योग-  आज सुबह 10 बजकर 9 मिनट से अगली सुबह 6 बजकर 30 मिनट तक
  • पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र- आज सुबह 9 बजकर 40 मिनट तक 

राहुकाल

  1. दिल्ली- सुबह 09:53 से दोपहर पहले 11:12 तक
  2. मुंबई- सुबह 10:02 से दोपहर पहले 11:26 तक
  3. चंडीगढ़- सुबह 09:57 से दोपहर पहले 11:15 तक
  4. लखनऊ- सुबह 09:36 से सुबह 10:57 तक
  5. भोपाल- सुबह 09:47 से दोपहर पहले 11:09 तक
  6. कोलकाता- सुबह 09:03 से सुबह 10:25 तक
  7. अहमदाबाद- सुबह 10:06 से दोपहर पहले 11:28 तक
  8. चेन्नई- सुबह 09:27 से सुबह 10:53 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:13 बजे 
  • सूर्यास्त- शाम 5: 50  बजे

मौनी अमावस्या का महत्व

मान्यताओं के अनुसार जो पुण्यफल किसी व्यक्ति को करोड़ स्नान- दान करने के बाद मिलता है, वह इस योग में केवल एक बार किसी तीर्थ स्थल पर या पवित्र नदी में स्नान करने से ही प्राप्त हो जाता है। अतः मौनी अमावस्या के दिन स्नान-दान का बड़ा ही महत्व है। स्नान-दान का सबसे ज्यादा महत्व सुबह के समय होता है। मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या के दिन व्रत रखने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और पुण्य फलों की प्राप्ति होती है, पितर प्रसन्न होते हैं और पितरों के आशीर्वाद से सारे काम पूरे होते हैं। इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान जरूर करना चाहिए आगर ऐसा ना कर सके तो घर में ही स्नान के पानी में गंगा जल डाल कर स्नान करना चाहिए है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

इस दिन है साल की पहली शनि अमावस्या, शुभ मुहूर्त में करें विधिवत् पूजा, साढ़ेसाती और ढैय्या का दुष्प्रभाव होगा कम

मौनी अमावस्या पर बन रहा है शनि संयोग, जानिए क्या है इसका धार्मिक महत्व

बागेश्वर धाम सरकार पर हंगामा क्यों है बरपा? जानिए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का सच क्या है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म