1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Aaj ka Panchang 03 March 2023: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Aaj ka Panchang 03 March 2023: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Mar 02, 2023 03:10 pm IST,  Updated : Mar 02, 2023 03:14 pm IST

Aaj ka Panchang 03 March 2023: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

panchang- India TV Hindi
शुक्रवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

Aaj ka Panchang 3 March 2023: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी और शुक्रवार का दिन है। आज आमलकी एकादशी का व्रत किया जाएगा। आज शाम 6 बजकर 44 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 3 बजकर 43 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। आज सुबह 9 बजकर 11 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

शुभ मुहूर्त

  • आमलकी एकादशी तिथि- 3 मार्च 2023
  • एकादशी तिथि- आज सुबह 9 बजकर 11 मिनट तक 
  • सौभाग्य योग- आज शाम 6 बजकर 44 मिनट तक 
  • पुनर्वसु नक्षत्र- आज दोपहर 3 बजकर 43 मिनट तक
  • पृथ्वी लोक की भद्रा -  आज सुबह 9 बजकर 11 मिनट तक 

राहुकाल

कोई भी काम शुरु करते वक्त राहुकाल का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। राहुकाल के दौरान कोई काम शुरू नहीं करना चाहिए। अगर कोई काम पहले से चल रहा है तो उसे जारी रख सकते हैं। तो राहुकाल के समय का खास ख्याल रखें।

राहुकाल का समय

  1. दिल्ली- दोपहर पहले 11:06 से दोपहर 12:33 तक
  2. मुंबई- दोपहर पहले 11:22 से दोपहर 12:51 तक
  3. चंडीगढ़- दोपहर पहले 11:08 से दोपहर 12:35 तक
  4. लखनऊ- सुबह 10:51 से दोपहर 12:18 तक
  5. भोपाल- दोपहर पहले 11:04 से दोपहर 12:32 तक
  6. कोलकाता- सुबह 10:21 से दोपहर पहले 11:48 तक
  7. अहमदाबाद- दोपहर पहले 11:23 से दोपहर 12:51 तक
  8. चेन्नई- सुबह 10:52 से दोपहर 12:21 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 06: 44 बजे 
  • सूर्यास्त- शाम 6: 21 बजे

आमलकी एकादशी

शास्त्रों में आमलकी एकादशी का विशेष महत्व है । काशी में इसे रंगभरी एकादशी भी कहते हैं। इस दिन से काशी में होली का पर्वकाल आरंभ हो जाता है। बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ मंदिर में आज के दिन बाबा विश्वनाथ और पूरे शिव परिवार, यानी माता पार्वती, श्री गणपति और कार्तिकेय जी का विशेष रूप

से साज-श्रृंगार किया जाता है। साथ ही भगवान को हल्दी, तेल चढ़ाने की रस्म भी निभाई जाती है। इसके अलावा भगवान के चरणों में अबीर-गुलाल चढ़ाया जाता है और शाम के समय भगवान की रजत मूर्ति को पालकी में बिठाकर, बड़े ही भव्य तरीके से रथ यात्रा निकाली जाती है। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

आमलकी एकादशी एकादशी के दिन करें आंवला का ये खास उपाय, जीवन में मिलेगा ऐश्वर्य और मनचाहा जीवनसाथी

Amalaki Ekadashi 2023: आमलकी एकादशी में क्यों है आंवले पेड़ का इतना महत्व? जानिए पूजा विधि

Masane Ki Holi 2023: काशी में रंग-गुलाल से नहीं बल्कि चिताओं की भस्म से खेली जाती है होली, जानिए इस अनोखी परंपरा के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म