1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. आमलकी एकादशी के दिन करें आंवला का ये खास उपाय, जीवन में मिलेगा ऐश्वर्य और मनचाहा जीवनसाथी

आमलकी एकादशी के दिन करें आंवला का ये खास उपाय, जीवन में मिलेगा ऐश्वर्य और मनचाहा जीवनसाथी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Mar 02, 2023 02:50 pm IST,  Updated : Mar 03, 2023 10:36 am IST

Amalaki Ekadashi 2023 Upay:शास्त्रों में आमलकी एकादशी का विशेष महत्व है । काशी में इसे रंगभरी एकादशी भी कहते हैं। इस दिन से काशी में होली का पर्वकाल आरंभ हो जाता है। आमलकी एकादशी के दिन कुछ खास उपायों को करने से जीवन की कई परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

Amalaki Ekadashi 2023- India TV Hindi
Amalaki Ekadashi 2023 Image Source : FILE IMAGE

Amalaki Ekadashi 2023 Upay: शुक्रवार यानी 3 मार्च को आमलकी एकादशी का व्रत किया जाएगा। शास्त्रों में आमलकी एकादशी का विशेष महत्व है। काशी में इसे रंगभरी एकादशी भी कहते हैं। आमलकी एकादशी व्रत में आंवला वृक्ष की पूजा का विधान है। भगवान विष्णु को आंवले का वृक्ष अत्यंत प्रिय है। कहते हैं आंवले के वृक्ष के स्मरण मात्र से गौ दान के समान पुण्य फल मिलता है। वहीं इसके स्पर्श से किसी भी कार्य का दो गुणा और इसका फल खाने से तीन गुणा पुण्य फल मिलता है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि आमलकी एकादशी के दिन किन उपायों को करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

आमलकी एकादशी के दिन जरूर करें ये उपाय

  1. अगर आप संतान सुख पाना चाहते हैं तो आमलकी एकादशी के दिन आपको 11 छोटे बच्चों को आंवले की कैंडी या आंवले का मुरब्बा खाने के लिये देना चाहिए। साथ ही आंवला कैंडी या मुरब्बे का एक पैकेट या डिब्बा मंदिर में भी दान करना चाहिए।
  2. अगर आप जिंदगी में नए आयाम स्थापित करना चाहते हैं तो एकादशी के दिन आपको 21 ताजा पीले फूल लेकर उनकी माला बनानी चाहिए और श्री हरि को अर्पित करनी चाहिए। साथ ही भगवान को खोए की मिठाई का भोग लगाना चाहिए।
  3. अगर आप मनचाहा वर या वधू पाना चाहते हैं तो  आमलकी एकादशी के दिन आपको विधि-पूर्वक भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए और उन्हें आंवले का फल अर्पित करना चाहिए।
  4. अगर आप जीवन में ऐश्वर्य पाना चाहते हैं तो आमलकी एकादशी  के दिन आपको स्नान आदि के बाद श्री विष्णु भगवान की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए और  पूजा के बाद भगवान को चढ़ाएं। एकाक्षी नारियल को एक पीले रंग के कपड़े में बांधकर, संभालकर अपने पास रख लें।
  5. अगर ऑफिस में आपके विपरीत कोई स्थिति बन गई है तो एकादशी के दिन आपको आंवले के पेड़ में जल चढ़ाना चाहिए और आंवले की जड़ की थोड़ी-सी मिट्टी लेकर माथे पर तिलक लगाना चाहिए।
  6. अगर आप अपने पारिवारिक रिश्ते को बेहतर बनाना चाहते हैं तो आमलकी एकादशी के दिन आपको श्री विष्णु भगवान के मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- 'ऊँ नमो भगवते नारायणाय'। इस प्रकार मंत्र जप के बाद भगवान से हाथ जोड़कर प्रार्थना करें।
  7. अगर आप अपनी हेल्थ को बेहतर बनाए रखना चाहते हैं, खुद को फिट रखना चाहते हैं तो आमलकी एकादशी के दिन आपको आंवले के पेड़ को नमस्कार करना चाहिए और आंवले के फल का सेवन करना चाहिए।
  8. अगर आप अपने जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी करना चाहते हैं तो आमलकी एकादशी के दिन आपको आंवले के पेड़ के तने पर सात बार सूत का धागा लपेटना चाहिए। साथ ही पेड़ के पास घी का दीपक जलाना चाहिए।
  9. अगर आपको लगता है कि पढ़ाई के क्षेत्र में आपको उचित सफलता नहीं मिल पा रही है। तो एकादशी के दिन आपको दूध में केसर और चीनी डालकर भगवान विष्णु को भोग लगाना चाहिए। साथ ही भगवान का आशीर्वाद लेकर एक विद्या यंत्र धारण करना चाहिए।
  10. अगर आप बिजनेस संबंधी किसी काम में अपनी सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं तो आमलकी एकादशी आपको आंवले का वृक्ष लगाना चाहिए और पूरे एक महीने तक उसकी देखभाल करनी चाहिए।
  11. अगर आप अपनी जॉब में एक अच्छा चेंज चाहते हैं लेकिन बहुत कोशिशों के बावजूद आपको कोई अच्छा मौका नहीं मिल पा रहा है, तो आमलकी एकादशी के दिन आपको दामोदर मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र है – 'ऊँ दामोदराय नमः।'
  12. अगर आप अपने शत्रुओं पर विजय पाना चाहते है तो आमलकी एकादशी के दिन किसी ब्राह्मण को पीले रंग के वस्त्र भेंट करें और पैर छूकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Amalaki Ekadashi 2023: आमलकी एकादशी में क्यों है आंवले पेड़ का इतना महत्व? जानिए पूजा विधि

Masane Ki Holi 2023: काशी में रंग-गुलाल से नहीं बल्कि चिताओं की भस्म से खेली जाती है होली, जानिए इस अनोखी परंपरा के बारे में

Guruwar Upay: गुरुवार के दिन करें चंदन और हल्दी का ये अचूक उपाय, विष्णु जी दूर करेंगे सभी परेशानियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म