Aaj Ka Panchang 31 October 2022: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और सोमवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 1 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 13 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज का पूरा दिन पार कर के अगली भोर 4 बजकर 15 मिनट तक सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज का पूरा दिन पार कर के अगली भोर 4 बजकर 15 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र लग जायेगा। वहीं आज देर रात 1 बजकर 11 मिनट तक पाताल लोक की भद्रा रहेगी। आज सूर्य षष्ठी व्रत, यानि छठ पूजा का पारण है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार का पंचांग,राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
सप्तमी तिथि - आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 1 बजकर 11 मिनट तक
सर्वार्थसिद्धि योग - आज का पूरा दिन पार कर के अगली भोर 4 बजकर 15 मिनट तक
धृति योग - आज शाम 4 बजकर 13 मिनट तक
पाताल लोक की भद्रा - आज देर रात 1 बजकर 11 मिनट तक
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)
ये भी पढ़ें -
संपादक की पसंद