1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Aaj Ka Panchang 7 November 2022: जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Aaj Ka Panchang 7 November 2022: जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Sushma Kumari
 Published : Nov 06, 2022 04:13 pm IST,  Updated : Nov 06, 2022 04:13 pm IST

Aaj Ka Panchang 7 November 2022:आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार का पंचांग,राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

Aaj Ka Panchang 7 November 2022- India TV Hindi
Aaj Ka Panchang 7 November 2022 Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Panchang 7 November 2022:  आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दर्शी तिथि और सोमवार का दिन है। चतुर्दर्शी तिथि आज शाम 4 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। उसके बाद पूर्णिमा तिथि शुरू हो जायेगी। आज व्रतादि की पूर्णिमा मनायी जायेगी। आज देव दीपावली मनायी जायेगी। आज रात 10 बजकर 37 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा और आज रात 12 बजकर 37 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शाम 4 बजकर 15 मिनट से अगली भोर 4 बजकर 23 मिनट तक स्वर्ग लोक की भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार का पंचांग,राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

शुभ मुहूर्त

  • चतुर्दर्शी तिथि - आज शाम 4 बजकर 15 मिनट तक
  • सिद्धि योग - आज रात 10 बजकर 37 मिनट तक
  • अश्विनी नक्षत्र  - आज रात 12 बजकर 37 मिनट तक
  • स्वर्ग लोक की भद्रा  -  आज शाम 4 बजकर 15 मिनट से अगली भोर 4 बजकर 23 मिनट तक

राहुकाल

  • दिल्ली- सुबह 07:59 से सुबह 09:21 तक 
  • मुंबई - सुबह 08:07 से सुबह 09:32 तक 
  • चंडीगढ़ - सुबह 08:03 से सुबह 09:24 तक 
  • लखनऊ - सुबह 07:43 से सुबह 09:05 तक 
  • भोपाल - सुबह 07:53 से सुबह 09:16 तक 
  • कोलकाता - सुबह 07:08 से सुबह 08:32 तक 
  • अहमदाबाद - सुबह 08:12 से सुबह 09:35 तक 
  • चेन्नई - सुबह 07:32 से सुबह 08:59 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:36 बजे 
  • सूर्यास्त- शाम 5: 32 बजे

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

ये भी पढ़ें - 

Vastu Tips: भूलकर भी इस दिशा में न बनवाएं घर की खिड़की, वरना जिंदगी भर का होगा पछतावा

Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखें पिरामिड, जीवन में छा जाएगी खुशहाली

Panchak November 2022: नवंबर में इस दिन खत्म होगा पंचक, जानिए कब शुरू होंगे शुभ मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म