1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. आषाढ़ माह 2023: जगन्नाथ रथयात्रा से लेकर गुरु पूर्णिमा तक, यहां जानिए जून-जुलाई के व्रत-त्यौहारों की पूरी लिस्ट

आषाढ़ माह 2023: जगन्नाथ रथयात्रा से लेकर गुरु पूर्णिमा तक, यहां जानिए जून-जुलाई के व्रत-त्यौहारों की पूरी लिस्ट

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : May 26, 2023 12:41 pm IST,  Updated : May 26, 2023 12:46 pm IST

Ashadh Month 2023: व्रत-त्यौहार की दृष्टि से आषाढ़ का महीना काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में यहां जान लीजिए कि किस दिन कौन सा व्रत और त्यौहार पड़ रहा है। आपको बता दें कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा भी इसी माह में निकाली जाती है।

Ashadh month 2023 - India TV Hindi
Ashadh month 2023 Image Source : INDIA TV

June-July Festival List: 5 जून 2023, सोमवार से आषाढ़ मास का आरंभ हो रहा है। हिंदू धर्म में इस माह को तीज-त्यौहार और व्रत के लिए काफी महत्वपूर्ण माना गया है। आषाढ़ में ही भगवान जगन्नाथ की भव्य यात्रा निकाली जाती है, जिसे देखने के देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। इसके अलावा इसी माह में चातुर्मास भी शुरू हो रहा है। आपको बता दें कि जब तक चातुर्मास रहता है तब शुभ और मांगलिक कार्य पूरी तरह वर्जित रहता है। तो आइए जानते हैं कि आषाढ़ मास यानी जून-जुलाई में कौनसी तिथियां धर्म के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं और इस महीने में कौनसे त्यौहार-व्रत होने वाले हैं। 

आषाढ़ माह 2023 व्रत-त्यौहार

  • 05 जून 2023 (सोमवार)- आषाढ़ कृष्ण पक्ष प्रारंभ
  • 07 जून 2023 (बुधवार) - संकष्टी गणेश चतुर्थी
  • 10 जून 2023 (शनिवार)- कालाष्टमी
  • 11 जून 2023 (रविवार) - शीतलाष्टमी
  • 14 जून 2023 (बुधवार)- योगिनी एकादशी
  • 15 जून 2023 (गुरुवार) - प्रदोष व्रत
  • 17 जून 2023 (शनिवार) - अमावस्या
  • 19 जून 2023 (सोमवार) - आषाढ़ शुक्लपक्ष प्रारंभ
  • 20 जून 2023 (मंगलवार) -जगन्नाथ जी की रथयात्रा
  • 22 जून 2023 (गुरुवार) - वैनायकी गणेश चतुर्थी
  • 24 जून (शनिवार) - श्री स्कंद षष्ठी 
  • 25 जून 2023 (रविवार) - भानु सप्तमी
  • 28 जून 2023 (बुधवार)- गिरिजा पूजा
  • 29 जून 2023 (गुरुवार)- देवशयनी एकादशी (चातुर्मास 2023 आरंभ)
  • 01 जुलाई 2023 (शनिवार) - शनि प्रदोष व्रत
  • 02 जुलाई 2023 (रविवार)- कोकिला व्रत 
  • 03 जुलाई 2023 (सोमवार)- गुरु पूर्णिमा

जगन्नाथ रथ यात्रा 2023 की तारखी और समय

इस साल प्रभु जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा 20 जून 2023 को निकाली जाएगी। मान्यताओं के मुताबिक इस रथ यात्रा में जो भी भक्त शामिल होते हैं उनपर भगवान जगन्नाथ पूरे साल अपनी कृपा बनाकर रखते हैं। आपको बता दें कि हर साल ओड़िसा के पूरी में जगन्नाथ जी रथ यात्रा निकाली जाती है। पुरी के इस मंदिर में भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र (बलराम) और बहन सुभद्रा के साथ विराजमान हैं।

चातुर्मास 2023 कब से शुरू हो रहा है?

आषाढ़ मास से कार्तिक मास तक के समय को चातुर्मास कहते हैं। कहते हैं कि इन चार महीने विष्णु जी क्षीर सागर की अनन्त शैया पर शयन करते हैं। इसी वजह से इस दौरान कोई मांगलिक और शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। हिंदू पंचांग के मुताबिक, देवशयनी एकादशी 29 जून 2023 से शुरू हो रहा है, जो कि 23 नवंबर 2023 को समाप्त हो जाएगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

ये भी पढ़ें-

Grah Pravesh Muhurat 2023: गृह प्रवेश के लिए जून में है केवल एक शुभ मुहूर्त, मई में इस दिन कर सकते हैं अपने नए घर की पूजा

30 मई को है आखिरी बड़ा मंगल, जरूर करें हनुमान जी का ये उपाय, धन-दौलत से भर जाएगा घर

वृंदावन का निधिवन जहां सूरज ढलते ही बंद हो जाते हैं मंदिर के कपाट, जानिए क्या है इसका रहस्य

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म