1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. August 2024 Vrat Tyohar List: अगस्त 2024 में नाग पंचमी, रक्षाबंधन से लेकर जन्माष्टमी तक, जान लें सभी प्रमुख व्रत-त्योहारों की तिथि और महत्व

August 2024 Vrat Tyohar List: अगस्त 2024 में नाग पंचमी, रक्षाबंधन से लेकर जन्माष्टमी तक, जान लें सभी प्रमुख व्रत-त्योहारों की तिथि और महत्व

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jul 26, 2024 08:19 am IST,  Updated : Jul 26, 2024 10:24 am IST

August 2024 Vrat Tyohar List: अगस्त के महीने में रक्षाबंधन, नाग पंचमी के साथ ही कई प्रमुख व्रत-त्योहार आने वाले हैं, आज हम आपको इनके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

August 2024 Vrat Tyohar - India TV Hindi
August 2024 Vrat Tyohar Image Source : FILE

August 2024 Vrat Tyohar List: अगस्त के महीने को इस साल बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस महीने में नाग पचंमी से लेकर जन्माष्टमी तक कई प्रमुख व्रत त्योहार आने वाले हैं। अगस्त में ही सावन माह का भी अंत होगा और रक्षाबंधन का त्योहार भी मनाया जाएगा, इनके साथ ही कुछ अन्य व्रत-त्योहार भी इस माह में होंगे। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि अगस्त में किस दिन कौन सा त्योहार मनाया जाएगा और इनका महत्व क्या है। 

प्रदोष व्रत, 1 अगस्त 2024

प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों को सुख शांति की प्राप्ति होती है। जो लोग आध्यात्मिक पथ पर अग्रसर हैं वो इस दिन योग ध्यान करके सुखद अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। 

सावन मासिक शिवरात्रि, 2 अगस्त 2024
इस दिन भक्तजन उपवास रखते हैं और रात्रि के समय शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और अन्य पूजन सामग्री अर्पित करते हैं। ऐसा माना जाता है कि सावन मासिक शिवरात्रि के व्रत से सभी पापों का नाश होता है और भक्तों की मनोकामनाएं भगवान शिव पूरी करते हैं। 

सावन अमावस्या, 4 अगस्त 2024
इस अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए तर्पण करने का बड़ा महत्व है। इसके साथ ही इस दिन स्नान-दान से काल-सर्प दोष, शनि दोष से भी आपको मुक्ति मिल सकती है। 

हरियाली तीज, 7 अगस्त 2024
यह दिन शिव और पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक माना गया है। सुहागिन महिलाएं इस दिन पार्वती जी की पूजा करती हैं और सुखद वैवाहिक जीवन का वर मांगती हैं। 

नाग पंचमी, 9 अगस्त 2024
नाग पंचमी हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है और उन्हें दूध, चावल और फूल चढ़ाए जाते हैं। उत्तर भारत में बड़े धूमधाम से इस त्योहार को मनाया जाता है। 

श्रावण पुत्रदा एकादशी, 16 अगस्त 2024
इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और माना जाता है कि जिन दंपत्तियों के संतान नहीं है अगर वो इस दिन व्रत रखें तो उन्हें संतान की प्राप्ति होती है। 

रक्षा बंधन, 19 अगस्त 2024
भाई और बहन के पवित्र रिश्ते को दर्शाने वाला रक्षाबंधन का त्योहार साल 2024 में 19 अगस्त को है। इस दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई बहनों की रक्षा का वचन देते हैं। 

कजरी तीज, 22 अगस्त 2024
इस दिन अविवाहित कन्याएं योग्य वर की प्राप्ति के लिए और सुहागिन महिलाएं सुखद वैवाहिक जीवन की कामना के साथ व्रत रखती हैं। 

जन्माष्टमी, 26 अगस्त 2024
इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा आराधना की जाती है। इस दिन व्रत रखने से आपकी सभी मनोकामनाएं भगवान कृष्ण पूरी कर सकते हैं। 

अजा एकादशी, 29 अगस्त 2024
इस दिन व्रत रखने से भगवान विष्णु तो प्रसन्न होते ही हैं साथ ही आपको माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Sawan 2024: कल है सावन का पहला शनिवार, भगवान शिव के साथ ही शनि देव भी होंगे प्रसन्न , अगर कर लेंगे ये 5 काम

क्या महिलाएं शिवलिंग को छू सकती हैं? जान लीजिए औरतों को शिवलिंग की पूजा कैसे करनी चाहिए?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म