1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Sawan 2024: कल है सावन का पहला शनिवार, भगवान शिव के साथ ही शनि देव भी होंगे प्रसन्न , अगर कर लेंगे ये 5 काम

Sawan 2024: कल है सावन का पहला शनिवार, भगवान शिव के साथ ही शनि देव भी होंगे प्रसन्न , अगर कर लेंगे ये 5 काम

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jul 26, 2024 06:53 am IST,  Updated : Jul 26, 2024 06:53 am IST

Sawan 2024: सावन के पहले शनिवार के दिन कुछ आसान कार्य करके आप भगवान शिव और शनि देव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं कार्यों के बारे में जानकारी देंगे।

Sawan 2024- India TV Hindi
Sawan 2024 Image Source : FILE

Sawan 2024: सावन का महीना हिन्दू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा-अर्चना विशेष रूप से की जाती है। शिव जी की पूजा करके इस दौरान अन्य देवी देवता भी प्रसन्न होते हैं। जैसे अगर आप शनिवार के दिन भगवान शिव की पूजा करते हैं तो आपको शनि देव का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। साल 2024 में सावन का पहला शनिवार 27 जुलाई  को है। इस दिन कौन से कार्य करके आप भगवान शिव और शनि देव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं, आइए जानते हैं। 

हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोग जानते हैं कि शनि देव की कृपा पाने के लिए शनिवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है, और जब सावन के महीने में शनिवार आता है, तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। ऐसे में आज हम आपको 5 ऐसे कार्यों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें करने से भगवान शिव और शनि देव दोनों की कृपा प्राप्त आपको होती है।

काले तिल का दान करने से होगा लाभ

शिव जी और शनि देव को प्रसन्न करने के लिए काले तिल का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है, इसके साथ ही भगवान शिव को काले तिल आप अर्पित भी कर सकते हैं। सावन के पहले शनिवार को काले तिल का दान करने से जहां शनि देव की कृपा प्राप्त होती है वहीं भगवान शिव आपके जीवन की परेशानियाँ दूर करते हैं।

शिवलिंग का इस मंत्र के साथ करें जलाभिषेक 
सावन के पहले शनिवार को सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और 'श्रीभगवते साम्बशिवाय नमः। स्नानीयं जलं समर्पयामि' मंत्र का जप करें। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और साथ ही शिव जी के परम भक्त शनि का भी आपको आशीर्वाद प्राप्त होता है।

पीपल के पेड़ की पूजा करें
शनि देव का एक और नाम 'पीपलनाथ' भी है। इसलिए सावन के शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने से शनि देव की कृपा आपको प्राप्त होती है। सावन के पहले शनिवार को पीपल के पेड़ के पास दीपक आपको जलाना चाहिए और जल अर्पित करना चाहिए। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं और आपके जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

रुद्राक्ष की माला पहनें
रुद्राक्ष भगवान शिव का प्रतीक है और इसे पहनने से भगवान शिव की विशेष कृपा भक्तों को प्राप्त होती है। इसके साथ ही सावन के पहले शनिवार को रुद्राक्ष की माला पहनने से शनि देव भी प्रसन्न होते हैं और आपकी समस्याओं का समाधान करते हैं। जिन लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां हैं उनके लिए ऐसा करना बेहद शुभ साबित हो सकता है। 

शिव चालीसा का पाठ करें
सावन के पहले शनिवार के दिन शिव चालीसा का पाठ करने से भगवान शिव अति प्रसन्न होते हैं। सावन के पहले शनिवार को शिव चालीसा का पाठ करने से भगवान शिव आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी कर सकते हैं। यह कार्य करने से शनि देव भी प्रसन्न होते हैं और आपके जीवन में शांति और सुख-समृद्धि का वास होता है।

इन पाँच कार्यों को सावन के पहले शनिवार को करने से भगवान शिव और शनि देव का आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है । आपके पारिवारिक जीवन में आ रही समस्याएं दूर होती हैं, अगर आर्थिक पक्ष कमजोर है तो मजबूत होता है और बिगड़ते कार्य भी बनने लगते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Nag Panchami 2024: नाग पंचमी में इस विधि से करें नाग देवता की पूजा, पैसों से जुड़ी हर समस्या होगी दूर, घर में रहेगी सुख-शांति

असली रुद्राक्ष की पहचान कैसे करें? इन तरीकों से जानिए कि आपका रुद्राक्ष असली है या नकली

क्या महिलाएं शिवलिंग को छू सकती हैं? जान लीजिए औरतों को शिवलिंग की पूजा कैसे करनी चाहिए?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।