1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. रविवार को रखा जाएगा गजानन संकष्टी चतुर्थी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

रविवार को रखा जाएगा गजानन संकष्टी चतुर्थी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Aug 01, 2026 06:01 pm IST,  Updated : Aug 01, 2026 08:24 pm IST

रविवार को गजानन संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। यह व्रत अत्यंत ही फलदायी माना जाता है। संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत करता है, उसके जीवन में चल रही सभी समस्याओं का समाधान निकलता है और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

गजानन संकष्टी चतुर्थी 2026- India TV Hindi
गजानन संकष्टी चतुर्थी 2026 Image Source : PEXELS

हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित है। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। चतुर्थी तिथि के दिन उपवास रखने के साथ ही भगवान गणेश की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से सभी संकट दूर हो जाते हैं। इसके साथ ही घर में सुख-समृद्धि आती है। वहीं बता दें कि सावन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को गजानन संकष्टी के रूप में मनाया जाता है। गजानन संकष्टी के पावन अवसर पर भगवान गणेश के गजानन स्वरूप की पूजा अर्चना की जाती है। भगवान गजानन गणेश जी  के अष्टविनायक स्वरूपों में से एक हैं। गज का अर्थ होता है हाथी और आनन का तात्पर्य मुख से है, अतः गजानन का अर्थ 'गज के मुख वाले' है। इस दिन गणेश जी का पूजन करने से समस्त कामनाओं की पूर्ति होती है। तो आइए जानते हैं कि गजानन संकष्टी के दिन शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय क्या रहेगा।

गजानन संकष्टी शुभ मुहूर्त 2026

पंचांग के अनुसार, सावन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 1 अगस्त को रात 11 बजकर 7 मिनट पर होगा। चतुर्थी तिथि का समापन 2 अगस्त को रात 11 बजकर 15 मिनट पर होगा। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त 04:47 ए एम से 05:31 ए एम तक रहेगा। प्रातः संध्या मुहूर्त  05:09 ए एम से 06:16 ए एम तक और अभिजित मुहूर्त 12:19 पी एम से 01:11 पी एम तक रहेगा।  संकष्टी के दिन चंद्रोदय का रात 9 बजकर 43 मिनट पर होगा। गजानन संकष्टी चतुर्थी के दिन राहुकाल का क्या समय रहेगा यहां जानिए

गजानन संकष्टी चतुर्थी पूजा विधि

  • संकष्टी चतुर्थी के दिन प्रातःकाल उठकर स्नान आदि करें और लाल या पीले रंग के साफ वस्त्र धारण करें।
  • भगवान गणेश जी की मूर्ति या मंदिर के सामने हाथ में जल और अक्षत लेकर व्रत का संकल्प लें।
  • घर के मंदिर या उत्तर-पूर्व दिशा में लकड़ी की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान गणेश की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
  • गणेश जी रोली, अक्षत, दूर्वा, मोदक, लड्डू, फल और लाल फूल अर्पित करें।
  • इसके बाद गणेश जी की प्रतिमा के सामने दीया और धूप बत्ती जलाएं।
  • गणेश चालीसा, संकष्टी चतुर्थी की कथा पढ़ें और 'ॐ गं गणपतये नमः' का 108 बार जाप करें।
  • गणेश जी की आरती करें।
  • फिर रात को चंद्रमा निकलने के बाद जल में दूध, रोली और अक्षत मिलाकर चंद्र देव को अर्घ्य दें।
  • गणेश जी की पूजा के बाद व्रत का पारण करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

अगस्त के दूसरे दिन मंगल मिथुन राशि में करेंगे प्रवेश, इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, मिलेगा बंपर आर्थिक लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म