1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Bakrid 2023 Wishes: दोस्तों और रिश्तेदारों को इस अंदाज में दें ईद उल-अजहा की मुबारकबाद

Bakrid 2023 Wishes: दोस्तों और रिश्तेदारों को इस अंदाज में दें ईद उल-अजहा की मुबारकबाद

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jun 27, 2023 01:43 pm IST,  Updated : Jun 27, 2023 01:43 pm IST

Eid-ul-Adha 2023 Mubarak: बकरीद का पर्व हर पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन हर मुस्लिम घर में कुर्बानी दी जाती है और उस कुर्बानी को तीन हिस्सों में बांटा जाता है। पहले भाग रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए होता है, वहीं दूसरा हिस्सा गरीब, जरूरतमंदों को दिया जाता है जबकि तीसरा परिवार के लिए होता है।

Bakrid 2023- India TV Hindi
Bakrid 2023 Image Source : INDIA TV

Eid-ul-Adha 2023 Mubarak: मुस्लिमों के प्रमुख त्यौहारों में से एक बकरीद का पर्व इस साल 29 जून 2023 को मनाई जाएगी। इस्लाम में बकरीद का खास महत्व है। बकरीद को ईद उल-अजहा भी कहा जाता है। इस दिन बकरे की कुर्बानी दी जाती है। इस्लाम में ईद उल-अजहा के दिन बकरे की कुर्बानी का विशेष महत्व बताया गया है। दरअसल,  इस्लाम धर्म में बकरीद को बलिदान का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में मुसलमानों के लिए बकरीद का पर्व काफी महत्वपूर्ण रखता है। अगर इस खास दिन आप अपने घर-परिवार से दूर हैं तो इन प्यारे-प्यारे मैसेज के जरिए अपनों को ईद उल-अजहा की मुबारकबाद दे सकते हैं।

Happy Eid-Ul-Adha 2023 Wishes Messages

1. सूरज की किरणें, तारों की बहार 

चांद की चांदनी अपनों का प्यार 
आपका हर पर हो खुशहाल
मुबारक हो आपको बकरा ईद का त्यौहार
Happy Bakra Eid 2023

2. हर ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा
मिले हर कदम पर रजा-ए-खुदा
फ़ना हो लब्ज-ए-गम है यह दुआ
बरसती रहे सदा रहमत-ए-खुदा
ईद-उल-अजहा 2023 मुबारक!

3. चुपके से चांद की रोशनी छू जाए आपको 
धीरे से ये हवा कुछ कह जाए आपको 
दिल से जो चाहते हो मांग लो खुदा से 
हमारी दुआ हैं इस बकरा ईद वो मिल जाए आपको
 Eid al-Adha 2023 Mubarak!

4. मुबारक मौका अल्लाह ने अता फरमाया
एक बार फिर बंदगी की राह पर चलाया
अदा करना अपना फर्ज तुम खुदा के लिए
खुशी से भरी हो ईद-उल-अजहा आपके लिए
Eid al-Adha Mubarak!

5. फ़िज़ा को मौसम मुबारक
हवा को खुशबू मुबारक  
फ़िज़ा को मौसम मुबारक
 दिलों को प्यार मुबारक 
आपको हमारी तरफ से ईद-उल-अजहा मुबारक!

6. अल्लाह की रहमत छाई है
खुशियां कितनी लाई है
कयामत ने बात दोहराई है
देखो फिर से ईद आई है
Happy Eid-Ul-Adha 2023!

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। इंडियाटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 

ये भी पढ़ें-

Eid-ul-Adha 2023: भारत में 29 जून को मनाई जाएगी बकरीद, जानिए आखिर क्यों दी जाती है बकरे की कुर्बानी

Sawan Calendar 2023: हरियाली तीज और नाग पंचमी समेत सावन महीने में आएंगे ये व्रत-त्यौहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

बेलपत्र से जुड़ी ये गलतियां भूलकर भी न करें, वरना शिव जी प्रसन्न की जगह हो जाएंगे नाराज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म