1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Eid-ul-Adha 2023 Mubarak: आज पूरे देश में मनाई जा रही है बकरीद, जामा मस्जिद के बाहर अदा की गई नमाज

Eid-ul-Adha 2023 Mubarak: आज पूरे देश में मनाई जा रही है बकरीद, जामा मस्जिद के बाहर अदा की गई नमाज

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jun 29, 2023 07:00 am IST,  Updated : Jun 29, 2023 07:09 am IST

Eid-ul-Adha 2023: मान्यताओं के अनुसार, ईद-उल-अजह मीठी ईद के करीब दो महीने के बाद इस्‍लामिक कैलेंडर के सबसे आखिरी महीने में मनाई जाती है। बकरीद पर जहां बकरों की कुर्बानी दी जाती है वहीं ईद-अल-फित्र पर सेवई की खीर बनाई जाती है।

Eid-ul-Adha 2023 - India TV Hindi
Eid-ul-Adha 2023 Image Source : ANI

Eid-ul-Adha 2023: आज देशभर में बकरीद का त्यौहार मनाया जा रहा है। मुसलमानों के लिए आज का दिन विशेष महत्व रखता है। इस्लाम धर्म में बकरीद के दिन को बलिदान का प्रतीक माना जाता है। बकरीद में बकरा की कुर्बानी दी जाती है। लेकिन उससे पहले मस्जिद में जाकर बकरीद यानी ईद-उल-अजहा की नमाज की अदा की जाती है। ईद-उल-अजहा की नमाज के बाद ही बकरे की कुर्बानी दी जाती है। कुर्बानी के बकरे को तीन हिस्सों में बांटा जाता है। पहले भाग रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए होता है, वहीं दूसरा हिस्सा गरीब, जरूरतमंदों को दिया जाता है जबकि तीसरा परिवार के लिए होता है। 

दिल्ली के जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में ईद-उल-अजहा(बकरीद) की नमाज अदा की गई। ईद-उल-अजहा के मौके पर मुंबई की माहिम दरगाह में भी लोगों ने नमाज अदा की। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, 12वें महीने जु-अल-हिज्जा की 10 तारीख को बकरीद मनाई जाती है। यह तारीख रमजान के पवित्र महीने के खत्म होने के लगभग 70 दिनों के बाद आती है।

बकरीद पर कुर्बानी का महत्व

इस्लामिक मान्यताओं के मुताबिक, पैगंबर हजरत इब्राहिम ने अल्लाह की इबादत में खुद को समर्पित कर दिया था। एक बार अल्लाह ने हजरत इब्राहिम की परीक्षा ली और उनसे उनकी कीमती चीज की कुर्बानी मांगी। तब उन्होंने अपने बेटे हजरत इस्माइल को कुर्बानी देनी चाही। लेकिन तब अल्लाह ने पैगंबर हजरत इब्राहिम के बेटे की जगह वहां एक बकरे की कुर्बानी दिलवा दी। कहते हैं कि तब से ही मुसलमानों में बकरीद पर बकरे की कुर्बानी देनी की परंपरा शुरू हुई। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। इंडियाटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 

ये भी पढ़ें-

Bakrid 2023 Wishes: दोस्तों और रिश्तेदारों को इस अंदाज में दें ईद उल-अजहा की मुबारकबाद

Chaturmas 2023: चातुर्मास में इन नियमों का करें पालन, भगवान नारायण देंगे आपको धन और सौभाग्य का आशीर्वाद

Sawan 2023 Special: भगवान शिव के गले में क्यों लिपटा रहता है सांप? आखिर क्या है इसके पीछे की पौराणिक कथा, जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म