1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. December Masik Shivratri 2024: इस दिन मनाई जाएगी साल की आखिरी मासिक शिवरात्रि, जानें डेट और पूजा मुहूर्त

December Masik Shivratri 2024: इस दिन मनाई जाएगी साल की आखिरी मासिक शिवरात्रि, जानें डेट और पूजा मुहूर्त

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 19, 2024 06:43 am IST,  Updated : Dec 19, 2024 06:43 am IST

Masik Shivratri 2024 Date: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव की तिथि बताया गया है। प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन मासिक शिवरात्रि करने का विधान है। इस दिन महादेव और मां पार्वती की पूजा करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

Masik Shivratri 2024- India TV Hindi
Masik Shivratri 2024 Image Source : INDIA TV

Paush Masik Shivratri 2024 Date: प्रत्येक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाता है। इस दिन भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने से सुखी जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन भगवान शिव को बेलपत्र, पुष्प, धूप-दीप और भोग चढ़ाने और शिव मंत्रों का जाप करने से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में चल रही सभी समस्याओं का समाधान भी निकलता है। कहते हैं कि जो भी इस व्रत को करता है भगवान शिव उनसे प्रसन्न होकर उनके सभी कामों को सफल बनाते हैं। तो आइए जानते हैं कि साल 2024 की आखिरी मासिक शिवरात्रि कब मनाई जाएगी और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

मासिक शिवरात्रि 2024 डेट और मुहूर्त

इस साल की आखिरी मासिक शिवरात्रि का व्रत 29 दिसंबर 2024 को रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ 29 दिसंबर को तड़के 3 बजकर 32 मिनट पर होगा।  चतुर्दशी तिथि समाप्त 30 दिसंबर को सुबह 4 बजकर 1 मिनट पर होगा। पौष माह की मासिक शिवरात्रि की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 29 दिसंबर को रात 11 बजकर 26 मिनट से 30 दिसंबर को रात 12 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। बता दें कि  मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा के लिए सबसे शुभ समय निशिता काल होता है।

मासिक शिवरात्रि के दिन शिव जी के इन मंत्रों का करें जप 

  • ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥
  • ॐ नमः शिवाय
  • ॐ महादेवाय नमः।
  • ॐ महेश्वराय नमः।
  • ॐ श्री रुद्राय नमः।
  • ॐ नील कंठाय नमः।

मासिक शिवरात्रि व्रत का महत्व

भगवान शिव के भक्तों के लिए मासिक शिवरात्रि का व्रत अत्यंत महत्व रखता है। कहते हैं कि जो भी व्यक्ति सच्चे मन से मासिक शिवरात्रि का व्रत रख भगवान शिव और माता गौरी की पूजा करता है उसका दांपत्य जीवन खुशियों से भर जाता है। इसके साथ ही भगवान शिव उनसे प्रसन्न होकर उनके सभी कामों को सफल बनाते हैं। वहीं जिन लोगों के विवाह में दिक्कतें आ रही हैं उन्हें मासिक शिवरात्रि का व्रत जरूर रखना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें जल्द ही  सुयोग्य वर या वधू की प्राप्ति होती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

ये भी पढ़ें-

Chandra Grahan 2025 and Horoscope: इन राशियों के लिए अशुभ होता है चंद्र ग्रहण, नहीं मिलते हैं शुभ परिणाम

शनि-बुध 30 साल बाद जनवरी 2025 में बनाएंगे यह योग, 3 राशियों के लिए शानदार रहेगी नए साल की शुरुआत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म