1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Dhanteras 2022: लक्ष्मी माता की मूर्ति सोच समझ कर खरीदें, वरना एक भूल कर देगा आपको कंगाल

Dhanteras 2022: लक्ष्मी माता की मूर्ति सोच समझ कर खरीदें, वरना एक भूल कर देगा आपको कंगाल

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 17, 2022 03:11 pm IST,  Updated : Oct 17, 2022 03:21 pm IST

Dhanteras 2022: इस साल धनतेरस 23 अक्टूबर, 2022 को मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की विधिवत् पूजा अर्चना करने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।

Dhanteras 2022- India TV Hindi
Dhanteras 2022 Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • धनतेरस पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति खरीदना शुभ माना जाता है
  • उल्लू पर सवार माता लक्ष्मी की मूर्ति भूलकर भी नहीं खरीदनी चाहिए
  • खंडित मां लक्ष्मी की मूर्ति भूलकर भी नहीं खरीदें

Dhanteras 2022: धनतेरस का त्योहार इस बार 23 अक्टूबर, 2022 को मनाया जाएगा। इस दिन माता लक्ष्मी समेत भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन सोना, चांदी, स्टिल के बर्तन और झाड़ू की खरीददारी की जाती है। इसके अलावा माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति भी खरीदना काफी शुभ माना जता है। तो ऐसे में अगर आप भी इस धनतेरस पर माता लक्ष्मी की मूर्ति अपने घर लाना चाह रहे हैं तो कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें। क्योंकि गलत मूर्ति का चयन आपके घर की सुख शांति को भंग कर सकता है। तो आइए हम आपको बताते हैं कि किस तरह की मूर्ति को नहीं खरीदना चाहिए।

 उल्लू पर विराजमान मूर्ति 

उल्लू माता लक्ष्मी की सवारी जरूर है लेकिन इस पर विराजमान उनकी मूर्ति को कभी खरीद कर नहीं लाना चाहिए।  उल्लू वाहन से आई लक्ष्मी गलत दिशा से आने वाली और जाने वाली धन का संकेत करती है। इसके अलावा घर में नकरात्मकता बनी रहती है।

दो मूर्ति को साथ न रखें

पूजा वाली जगह या मंदिर पर मां लक्ष्मी की दो मूर्ति को नहीं रखना चाहिए। ऐसे होने पर घर में क्लेश होता रहता है। 

खंडित मूर्तियां

यूं तो भगवान की हर मूर्ति पवित्र और पूज्यनीय होती है। लेकिन खंडित लक्ष्मी जी की मूर्ति कभी नहीं घर लाना चाहिए।  ऐसे मूर्तियां शुभ नहीं माना जाता है। अगर आपके घर में ऐसी कोई मूर्ति या तस्वीर है तो उसे आज ही नदी में विसर्जित कर दें।  

अकेली मूर्ति न रखें

मां लक्ष्मी की पूजा भगवान गणेश और माता सरस्वती की मूर्ति के साथ की जाती है। दिवाली के दिन इन तीनों की पूजा करने से घर में धन की वर्षा होती है। इसके साथ ही घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। साथ ही विद्या की देवी भी अपनी कृपा बरसाती है। 

ये भी पढ़ें

Lord Shiva: नंदी के कान में सही नियम के साथ कहें अपनी बात, प्रसन्न होकर भगवान शिव हर मनोकामना करेंगे पूर्ण

Dhanteras 2022: धनतेरस पर इन चीजों का करें दान, घर में होगी धन की वर्षा, कभी नहीं होगी पैसों की तंगी

Diwali 2022: दिवाली के दिन इन चीजों का नजर आना होता है काफी शुभ, चमक जाती है किस्मत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म