1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Diwali 2022: दिवाली के दिन भूलकर भी इस दिशा में न रखें दीपक, वरना नहीं होगा मां लक्ष्मी का आगमन

Diwali 2022: दिवाली के दिन भूलकर भी इस दिशा में न रखें दीपक, वरना नहीं होगा मां लक्ष्मी का आगमन

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Poonam Shukla
 Published : Oct 24, 2022 06:44 am IST,  Updated : Oct 24, 2022 06:44 am IST

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे दीपावली के दियों की दिशा के बारे में। मिट्टी से बने दियों में सरसों के तेल के दीपक ही जलाएं।

Diwali 2022- India TV Hindi
Diwali 2022 Image Source : DIWALI 2022

Vastu Tips: दिवाली रोशनी का पर्व है। यह त्योहार हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीराम 14 साल के बाद वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे। एक अन्य मान्यता है कि दिवाली के दिन ही मां लक्ष्मी प्रकट हुई थीं। इस कारण इस दिन लक्ष्मी पूजन किया जाता है। बता दें दिवाली के दिन घर में बहुत सारे दीपक जलाना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे की दीपक किस दिशा में जलाना चाहिए और किस दिशा में सबसे ज्यादा जलाना चाहिए। 

धन-सम्पदा में बढ़ोतरी 

आज दीपावली के वैज्ञानिक प्रभाव पाने के लिए स्थानीय मिट्टी से बने दियों में सरसों के तेल के दीपक ही जलाएं, यानि कि स्थानीय जलवायु के अनुसार अपनी ही जगह की मिट्टी में सिर्फ सरसों के तेल के दीपक जलाने चाहिए। ऐसा करने से लक्ष्मी का आगमन होता है, घर की धन-सम्पदा में बढ़ोतरी होती है। तेल के इन दियों को घर के दक्षिण-पूर्व कोने से रखना शुरु करके दक्षिण-पश्चिम कोने की तरफ जायें, यानि घर में सबसे पहले दक्षिणी दिशा में दीपक जलाये जाने चाहिए, उसके बाद पश्चिम दिशा में जलायें जाने चाहिए। इस तरह दक्षिणी और दक्षिण-पूर्व कोने में दीपक जलाये जाने के बाद घर की पूर्व दिशा में दीपक जलाने चाहिए और सबसे आखिर में घर की उत्तर दिशा में दीपक जलाने चाहिए । 

Vastu Tips: बांसुरी को दे अपने घर में जगह, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, कभी नहीं होगी धन की कमी

सबसे ज्यादा इस दिशा में जलाएं दीपक

सबसे ज्यादा दीपक दक्षिण दिशा में रखने चाहिए, उससे कम दीपक पश्चिम दिशा में रखने चाहिए, उससे भी कम दीपक पूर्व दिशा में रखने चाहिए

और सबसे कम दीपक उत्तर दिशा में रखने चाहिए । इस क्रम में दीपक रखे जाने से शुभ और अच्छे प्रभाव प्राप्त होते हैं। 

Diwali 2022: पैसों की तंगी झेल रहे हो? निजात पाने के लिए दिवाली पर करें उपाय

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म