1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Varuthini Ekadashi 2023: एकादशी के दिन करें रुद्राक्ष और शंख का ये उपाय, विष्णु जी घर में हमेशा बनाएं रखेंगे बरकत

Varuthini Ekadashi 2023: एकादशी के दिन करें रुद्राक्ष और शंख का ये उपाय, विष्णु जी घर में हमेशा बनाएं रखेंगे बरकत

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Apr 15, 2023 06:30 pm IST,  Updated : Apr 15, 2023 06:30 pm IST

Varuthini Ekadashi 2023 Remedies: आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा और उनके निमित्त कुछ खास उपाय करके आपकैसे जीवन के हर संकट से छुटकारा पा सकते हैं। तो जानिए एकादशी के दिन क्या करना शुभ होगा।

Varuthini Ekadashi 2023- India TV Hindi
Varuthini Ekadashi 2023 Image Source : FILE IMAGE

Varuthini Ekadashi 2023: आज यानी रविवार को वरुथिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस पावन दिन भगवान विष्णु की अराधना की जाती है। जो भी व्यक्ति वरुथिनी एकादशी का व्रत और पूजा करता है उसे  सुख-सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही भगवान विष्णु व्रतियों की हर संकट से रक्षा करते हैं। एकादशी के दिन कुछ विशेष उपायों को करने से जीवन संबंधी कई परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है। तो आज के दिन इन उपाय को जरूर करें।

आज एकादशी के दिन जरूर करें ये उपाय

1. अगर आप जीवन की हर परिस्थिति में अपने आपको मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो आज आपको वरुथिनी एकादशी का माहात्म्य पढ़ना चाहिए। लेकिन अगर आप किसी कारणवश ना पढ़ पाएं तो एकादशी माहात्म्य की पुस्तक को छूकर प्रणाम जरूर करना चाहिए।

2. अगर आप अपने बिजनेस में आ रही रूकावटों को दूर करना चाहते हैं तो आज भगवान विष्णु को प्रणाम करके उनके इस मंत्र का 21 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है- 'ऊँ नमो भगवते नारायणाय।'

3. रविवार के दिन आपको भगवान विष्णु की पूजा के समय एक दक्षिणावर्त्ती शंख में जल और थोड़ा-सा गंगाजल भरकर रखना चाहिए और भगवान विष्णु की विधि-पूर्वक पूजा करनी चाहिए। पूजा के बाद शंख में रखे जल को प्रसाद के रूप में ग्रहण कर लें। अगर संभव हो, तो थोड़ा-सा जल उस व्यक्ति को भी दें, जिससे आपकी नहीं बन रही है।

4. अगर आप अपनी संतान की शादी को लेकर परेशान हैं, आपको अपनी संतान के लिए कोई अच्छा रिश्ता नहीं मिल पा रहा है, तो आज आपको गले में डालने वाला एक पीले रंग का कपड़ा लेकर, उस पर हल्दी के छींटे मारकर भगवान विष्णु को भेंट करना चाहिए।

5. अगर आपको लगता है कि ऑफिस में स्थिति आपके फेवर में नहीं चल रही है तो आज आपको एक एकाक्षी नारियल लेकर, उसे भगवान विष्णु के चरणों से लगाकर एक साफ पीले रंग के कपड़े या पोटली में बांधकर अपने पास रखना चाहिए।

6. आज आपको 11 बार 'ऊँ नमो भगवते नारायणाय' मंत्र बोलते हुए भगवान विष्णु को 11 पीले फूल अर्पित करने चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपको बिजनेस में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

7. अगर आप अपने करियर के बारे में ठीक से कोई फैसला नहीं ले पा रहे हैं या जो स्टूडेंट्स अभी-अभी बोर्ड परीक्षा देकर चुके हैं और आगे करियर के बारे में कुछ सोच नहीं पा रहे हैं, तो उन लोगों को आज 11 गोमती चक्र लेकर श्री विष्णु भगवान के चरणों में रखना चाहिए। साथ ही भगवान का आशीर्वाद लेना चाहिए।

8. आज के दिन आपको अपने घर के मंदिर में शंख की स्थापना करके उसकी विधि-पूर्वक पूजा करनी चाहिए। अगर आपके घर में पहले से शंख रखा है, तो भी आज के दिन उसकी पूजा अवश्य करें। इसके लिए आज स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर एक पात्र में शंख रखकर, उस पर दूध की धारा अर्पित करें। फिर उस पर जल चढ़ाकर साफ कपड़े से पोंछे और उसके सामने घी का दीया जलाएं। अब उस पर दूध और केसर मिश्रित घोल से 'श्री' लिखकर, कुमकुम, चावल और पुष्प अर्पित करें। फिर भोग लगाकर पूजा संपन्न करें। आज इस प्रकार आज के दिन शंख की स्थापना करने से आपके घर में बरकत बनी रहेगी।

9. आज के दिन एक 5 मुखी रुद्राक्ष, एक साबुत हल्दी, गोमती चक्र, कौड़ी और गुंजाफल के दाने लेकर एक सौभाग्य पोटली बनाएं। फिर इस पोटली को श्री विष्णु पूजा के समय भगवान के पास रखें। पूजा के बाद इस सौभाग्य पोटली को उठाकर अपनी तिजोरी में या अपने मंदिर में रख दें। आज एकादशी के दिन इस उपाय को करने से आपके परिवार का सुख- सौभाग्य बना रहेगा।

10. अगर आप अपने व्यापार में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा के समय उनके पास एक रुपये का सिक्का रखें। फिर भगवान की पूजा के साथ ही उस सिक्के की भी रोली और फूलों से पूजा करें। पूजा के बाद उस सिक्के को एक लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या गल्ले में रख दें।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Aaj ka Panchang 16 April 2023: जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

इस सप्ताह इन राशि के छात्रों को करना होगा अधिक मेहतन, तभी मिलेगा मन मुताबिक फल

इस हफ्ते इन राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, एक लापरवाही सेहत पर पड़ सकती है भारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म