1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Gayatri Jayanti 2023: गायत्री जयंती कब है? यहां जानिए किस मंत्र और मुहूर्त में पूजा करने से मिलेगी मां की कृपा

Gayatri Jayanti 2023: गायत्री जयंती कब है? यहां जानिए किस मंत्र और मुहूर्त में पूजा करने से मिलेगी मां की कृपा

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : May 20, 2023 04:50 pm IST,  Updated : May 23, 2023 07:09 pm IST

Gayatri Jayanti 2023: गायत्री जयंती के दिन विधिवत पूजा और मंत्रों के जाप से भक्तों के हर कष्ट दूर हो जाते हैं। ऐसे में यहां जानिए कब गायत्री जयंती मनाई जाएगी और पूजा का शुभ मुहूर्त, मंत्र क्या है।

Gayatri Jayanti 2023- India TV Hindi
Gayatri Jayanti 2023 Image Source : INDIA TV

Gayatri Jayanti 2023: हर साल ज्येष्ठ मास के शुख्ल पक्ष की एकादशी तिथि को गायत्री जयंती मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इसी दिन गायत्री की उत्पत्ति हुई थी। कहते हैं कि गायत्री मां काली, लक्ष्मी और सरस्वती माता का प्रतिनिधित्व करती हैं। वेद माता गायत्री जन्मोत्सव के दिन  विधि विधान के साथ पूजा करने से मन की हर मुराद पूरी होती है और तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं। शुभ फलों की प्राप्ति और सफलता पाने के लिए  31 मई 2023 को गायत्री जयंती के दिन शुभ मुहूर्त में वेद माता की उपासना जरूर करें।

गायत्री जयंती पूजा शुभ मुहूर्त (Gayatri Jayanti 2023 Shubh Muhurat)

  • एकादशी तिथि आरंभ-  दोपहर 01 बजकर 07 मिनट से (30 मई 2023)
  • एकादशी तिथि समापन- दोपहर 01 बजकर 45 मिनट पर (31 मई 2023)
  • गायत्री जयंती की तिथि- 31 मई 2023 

गायत्री मंत्र का जाप करें

'ॐ भूर्भव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।' इस मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। आप चाहे तो 5 बार भी गायत्री मंत्र का जाप कर के मां की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

गायत्री जयंती के दिन इन मंत्रों का भी करें जाप, मिलेगा तीन देवियों का आशीर्वाद

  • मां लक्ष्मी गायत्री मंत्र- महालक्ष्म्यै विद्महे विष्णुप्रियायै धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात्।
  • मां सरस्वती गायत्री मंत्र- सरस्वत्यै विद्महे ब्रमपुत्रयै धीमहि तन्नो देवी प्रचोदयात्।
  • मां काली गायत्री मंत्र- ॐ कालिकायै च विद्महे, श्मशानवासिन्यै धीमहि, तन्नो काली प्रचोदयात्।

गायत्री जयंती का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भी व्यक्ति मां गायत्री की पूजा करता है उसे तीन देवी- लक्ष्मी, सरस्वती और मां काली का भी आशीर्वाद प्राप्त है। वहीं गायत्री जयंती के दिन वेद माता की उपासना करने से छात्रों को अपने करियर में सफलता मिलती है। इस दिन सभी छात्रों को गायत्री मंत्र का 108 बार जाप जरूर करना चाहिए।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

ये भी पढ़ें-

Nirjala Ekadshi 2023: इस दिन रखा जाएगा निर्जला एकादशी का व्रत, जानिए तिथि, मुहूर्त और पारण का समय

Ganga Dussehra 2023: कब है गंगा दशहरा, 29 या 30 मई को? यहां जानिए सही डेट, मुहूर्त और महत्व

कनेर फूल के इस छोटे से उपाय से आपके घर में होगी खुशियों की बौछार, सूर्यदेव चमकाएंगे आपका भाग्य

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म