1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Hanuman Jayanti 2023: एक क्लिक में यहां पढ़ें संपूर्ण श्री हनुमान चालीसा, पाठ करने से मिलती है हर भय से मुक्ति

Hanuman Jayanti 2023: एक क्लिक में यहां पढ़ें संपूर्ण श्री हनुमान चालीसा, पाठ करने से मिलती है हर भय से मुक्ति

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Apr 05, 2023 12:59 pm IST,  Updated : Apr 05, 2023 06:55 pm IST

Hanuman Jayanti 2023: मान्यता है कि हनुमान जी की चालीसा पढ़ने से आपके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे। यह भी कहा जाता है कि हनुमान जी की चालीसा पढ़ने से पहले राम और सीता को याद करना चाहिए।

Hanuman Jayanti 2023- India TV Hindi
Hanuman Jayanti 2023 Image Source : INDIA TV

Hanuman Jayanti 2023: इस साल 6 अप्रैल 2023 को हनुमान जयंती मनाई जाएगी।  इस दिन यानि चैत्र महीने की पूर्णिमा को ही भगवान शिव के 11वें रुद्रावतार, यानी श्री हनुमान जी का जन्म हुआ था। वैसे मतांतर से चैत्र पूर्णिमा के अलावा कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को भी हनुमान जयंती के रूप में मनाया जाता है। पौराणिक ग्रन्थों में दोनों का ही जिक्र मिलता है। लेकिन वास्तव में चैत्र पूर्णिमा को हनुमान जयंती और कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को विजय अभिनन्दन महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। 

हनुमान जयंती के अवसर पर श्री हनुमान की विशेष रूप से उपासना की जाती है। कहा जाता है कि इस दिन श्री हनुमान की उपासना व्यक्ति को हर प्रकार के भय से मुक्ति दिलाकर सुरक्षा प्रदान करती है।  साथ ही हर प्रकार के सुख-साधनों से फलीभूत करती है। मान्यता है कि हनुमान जी की चालीसा पढ़ने से आपके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे। यह भी कहा जाता है कि हनुमान जी की चालीसा पढ़ने से पहले राम और सीता को याद करना चाहिए। ऐसे में यहां पढ़िए श्री हनुमान चालीसा। 

श्री हनुमान चालीसा- (Shree Hanuman Chalisa)

 

श्रीगुरु चरन सरोज रज

निजमनु मुकुरु सुधारि
बरनउँ रघुबर बिमल जसु
जो दायकु फल चारि
बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार
बल बुधि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर
जय कपीस तिहुँ लोक उजागर
राम दूत अतुलित बल धामा
अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा।।

महाबीर बिक्रम बजरंगी
कुमति निवार सुमति के संगी
कंचन बरन बिराज सुबेसा
कानन कुण्डल कुँचित केसा।।

हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजे
काँधे मूँज जनेउ साजे
शंकर सुवन केसरी नंदन
तेज प्रताप महा जग वंदन।।

बिद्यावान गुनी अति चातुर
राम काज करिबे को आतुर
प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया
राम लखन सीता मन बसिया।।

सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा
बिकट रूप धरि लंक जरावा
भीम रूप धरि असुर सँहारे
रामचन्द्र के काज संवारे।।

लाय सजीवन लखन जियाये
श्री रघुबीर हरषि उर लाये
रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई
तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई।।

सहस बदन तुम्हरो जस गावैं
अस कहि श्रीपति कण्ठ लगावैं
सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा
नारद सारद सहित अहीसा।।

जम कुबेर दिगपाल जहाँ ते
कबि कोबिद कहि सके कहाँ ते
तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा
राम मिलाय राज पद दीन्हा।।

तुम्हरो मंत्र बिभीषन माना
लंकेश्वर भए सब जग जाना
जुग सहस्र जोजन पर भानु
लील्यो ताहि मधुर फल जानू।।

प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं
जलधि लाँघि गये अचरज नाहीं
दुर्गम काज जगत के जेते
सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।।

राम दुआरे तुम रखवारे
होत न आज्ञा बिनु पैसारे
सब सुख लहै तुम्हारी सरना
तुम रच्छक काहू को डर ना।।

आपन तेज सम्हारो आपै
तीनों लोक हाँक तें काँपै
भूत पिसाच निकट नहिं आवै
महाबीर जब नाम सुनावै।।

नासै रोग हरे सब पीरा
जपत निरन्तर हनुमत बीरा
संकट तें हनुमान छुड़ावै
मन क्रम बचन ध्यान जो लावै।।

सब पर राम तपस्वी राजा
तिन के काज सकल तुम साजा
और मनोरथ जो कोई लावै
सोई अमित जीवन फल पावै।।

चारों जुग परताप तुम्हारा
है परसिद्ध जगत उजियारा
साधु सन्त के तुम रखवारे
असुर निकन्दन राम दुलारे।।

अष्टसिद्धि नौ निधि के दाता
अस बर दीन जानकी माता
राम रसायन तुम्हरे पासा
सदा रहो रघुपति के दासा।।

तुह्मरे भजन राम को पावै
जनम जनम के दुख बिसरावै
अन्त काल रघुबर पुर जाई
जहां जन्म हरिभक्त कहाई।।

और देवता चित्त न धरई
हनुमत सेइ सर्ब सुख करई
सङ्कट कटै मिटै सब पीरा
जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।।

जय जय जय हनुमान गोसाईं
कृपा करहु गुरुदेव की नाईं
जो सत बार पाठ कर कोई
छूटहि बन्दि महा सुख होई।।

जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा
होय सिद्धि साखी गौरीसा

तुलसीदास सदा हरि चेरा
कीजै नाथ हृदय महं डेरा।।

पवनतनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप
राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप।।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

ये भी पढ़ें-

Hanuman Jayanti 2023: 5 या 6 अप्रैल कब है हनुमान जयंती? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व

हनुमान जयंती के दिन जरूर करें इन चौपाइयों का पाठ, बजरंगबली पूरी करेंगे हर मनोकामना

Hanuman Jayanti 2023: यदि आप भी कार या बाइक चलाते हैं तो हनुमान जयंती के दिन जरूर करें ये उपाय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म