1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Janmashtami 2023 Wishes: जन्माष्टमी पर इन शुभ संदेशों को भेजकर प्रियजनों और दोस्तों को दें कृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं

Janmashtami 2023 Wishes: जन्माष्टमी पर इन शुभ संदेशों को भेजकर प्रियजनों और दोस्तों को दें कृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Sep 06, 2023 11:32 am IST,  Updated : Sep 06, 2023 11:34 am IST

Happy Janmashtami 2023: अगर कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आप अपने घर से दूर हैं तो अपने प्रियजनों को इन शुभ संदेशों के जरिए कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Happy Janmashtami 2023- India TV Hindi
Happy Janmashtami 2023 Image Source : INDIA TV

Happy Krishna Janmashtami 2023: भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल कृष्ण जन्मोत्सव की धूम 6 और 7 सितंबर दोनों दिन रहेगी। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, अष्टमी तिथि को रात्रि के समय रोहिणी नक्षत्र में भगवान कृष्ण ने धरती पर जन्म लिया था। कृष्ण भक्तों के लिए जन्माष्टमी का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन भक्तगण उपवास रख कान्हा जी की विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यताओं के मुताबिक, बाल गोपाल की पूजा करने से योग्य संतान की प्राप्ति होती है। साथ ही भक्तों की हर इच्छा पूर्ण होती है। तो कृष्ण जन्माष्टमी के पावन मौके पर आप अपने प्रियजनों को इन शुभ संदेशों को भेजकर जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

कृष्ण जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभ संदेश- Krishna Janmashtami 2023 Wishes Message And Quotes

1. नन्द का दुलारा, देवकी का प्यारा

यशोदा की आँख का तारा
जय हो तेरी गोकुल के ग्वाला
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं!

2. राधा की भक्ति, मुरली की मिठास,
माखन का स्वाद और गोपियों का रास,
सब मिलके बनाते हैं जन्माष्टमी का दिन खास
शुभ जन्माष्टमी!

3. माखन चुराकर जिसने खाया
बंसी बजाकर जिसने नचाया
खुशी मनाओ उसके जन्मदिन की
जिसने दुनिया को प्रेम का रास्ता दिखाया
कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

4. नन्द के घर आनंद भयो,
जय कन्हैया लाल की,
हाथी घोड़ा पालकी,
जय कन्हैया लाल की।
जन्माष्टमी की शुभकामनाएं!

5. श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा,
एक मात स्वामी सखा हमारे,
हे नाथ नारायण वासुदेवा। जय श्री कृष्ण
आओ उनके गुण गाएं
सब मिल के जन्माष्टमी मनायें
जन्माष्टमी की शुभकामनाएं!

6. आओ मिलकर सजाएं नन्दलाल को,
आओ मिलकर करें उनका गुणगान
आएंगे कान्हा काली रात में
बनाने आपके सारे बिगड़े काम 
शुभ जन्माष्टमी!

7. गोकुल में जिसने किया निवास
गोपियों संग रचा इतिहास
देवकी-यशोदा जिनकी मैया
ऐसे हैं हमारे कृष्ण कन्हैया
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं!

ये भी पढ़ें-

हर अधूरी इच्छा को पूरी करने के लिए आज जन्माष्टमी के दिन जरूर करें ये उपाय, कृष्ण जी पूरी करेंगे हर मुराद

इन चीजों के बिना कृष्ण-कन्हैया की पूजा रह जाएगी अधूरी, अभी नोट कर लें जन्माष्टमी पूजा सामग्री की लिस्ट

Janmashtami 2023: जन्माष्टमी को लेकर दूर हुआ सारा कंफ्यूजन, जानिए मथुरा में किस दिन जन्म लेंगे कृष्ण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म