1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. January 2023 Vrat-Festival: इस माह बसंत पंचमी, पौष पूर्णिमा सहित पड़ रहे हैं कई व्रत-त्योहार, यहां देखिए पूरी लिस्ट

January 2023 Vrat-Festival: इस माह बसंत पंचमी, पौष पूर्णिमा सहित पड़ रहे हैं कई व्रत-त्योहार, यहां देखिए पूरी लिस्ट

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Jan 02, 2023 09:07 am IST,  Updated : Jan 02, 2023 09:07 am IST

January 2023 Vrat-Festival: जनवरी माह में पौष पूर्णिमा, मकर संक्रांति, बसंत पंचमी, पोंगल, लोहड़ी जैसे कई व्रत और त्योहार आएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं जनवरी 2023 में कब और कौन-कौन से व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं।

January 2023 Vrat-Festival- India TV Hindi
January 2023 Vrat-Festival Image Source : INDIA TV

January 2023 Vrat-Festival: जनवरी का महीना शुरू हो गया है। ये महीना बेहद खास होने वाला है। क्योंकि नए साल के पहले महीने में कई खास त्योहार और अहम व्रत पड़ने वाले हैं। अगर देखा जाए तो ये पूरा महीना पूजा-पाठ और त्योहार में ही गुजरने वाला है। सबसे खास बात यह है कि इस माह में ही खरमास का समापन भी होने वाला है, जिसके बाद से शादी, गृह प्रवेश आदि जैसे मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। जनवरी में पुत्रदा एकादशी, पौष पूर्णिमा, मकर संक्रांति, पोंगल सहित कई व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। इसी महीने में गणतंत्र दिवस, स्वामी विवेकानंद जयंती, सुभाष चंद्र बोस जयंती और शहीद दिवस भी है। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं जनवरी 2023 में कब-कब कौन-कौन से त्योहार और व्रत पड़ रहे हैं। 

जनवरी 2023 में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की डेट

  • 2 जनवरी 2023 - साल का पहला व्रत पौष पुत्रदा एकादशी
  • 4 जनवरी 2023 - प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • 06 जनवरी 2023 - पौष पूर्णिमा व्रत, माघ स्नान प्रारंभ
  • 10 जनवरी 2023 - गणेश संकष्टी चतुर्थी
  • 13 जनवरी 2023 - लोहड़ी पर्व 
  • 14 जनवरी 2023 - मकर संक्रांति, सूर्य उत्तरायण, लोहड़ी
  • 15 जनवरी 2023 - पोंगल
  • 18 जनवरी 2023 - षटतिला एकादशी व्रत
  • 19 जनवरी 2023 - प्रदोष व्रत (कृष्ण)
  • 20 जनवरी - मासिक शिवरात्रि
  • 21 जनवरी 2023 - माघ (मौनी) आमावस्या
  • 22 जनवरी 2023 - माघ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ
  • 23 जनवरी 2023 -  सुभाष चंद्र बोस जयंती
  • 26 जनवरी 2023 - बसंत पंचमी ( सरस्वती पूजा),  गणतंत्र दिवस
  • 28 जनवरी 2023 - रथ सप्तमी 
  • 30 जनवरी 2023 - माघ गुप्त नवरात्रि समाप्त, शहीद दिवस

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 

ये भी पढ़ें: 

2023 Vrat-Tyohar List: 2023 में कब है होली और कब नवरात्रि? यहां जानिए जनवरी से दिसंबर तक के व्रत-त्योहारों की लिस्ट

वास्तु टिप्स: वास्तु के इन उपायों को अपनाने से मिलेगा कर्ज से छुटकारा, बस इस बात का रखें खास ध्यान

वास्तु टिप्स: होटल में भंडार घर और डाइनिंग हॉल की गलत दिशा आपको बना देगा कंगाल!

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म