1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Jaya Ekadashi 2024: जया एकादशी व्रत पारण का समय जरूर रखें ध्यान, जानिए कितनी देर का रहेगा शुभ मुहूर्त

Jaya Ekadashi 2024: जया एकादशी व्रत पारण का समय जरूर रखें ध्यान, जानिए कितनी देर का रहेगा शुभ मुहूर्त

 Written By: Aditya Mehrotra
 Published : Feb 20, 2024 11:24 am IST,  Updated : Feb 20, 2024 02:27 pm IST

आज जया एकादशी का व्रत है। भगवान नारायण की कृपा के उद्देश्य से उनके भक्त यह व्रत रखते हैं, पूजा पद्धति के अनुसार इसके व्रत का पारण उचित समय पर करना चाहिए, तभी मनोवांछित फलों की पूर्ण प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार जानिए जया एकादशी व्रत पारण कब किया जाएगा और क्या रहेगा शुभ मुहूर्त।

Jaya Ekadashi 2024- India TV Hindi
Jaya Ekadashi 2024 Image Source : INDIA TV

Jaya Ekadashi 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार 20 फरवरी 2024 को आज जया एकादशी का व्रत है। भगवान विष्णु के निमित्त आज व्रत रखा जाता है। यह व्रत अनंत वैभव सुख और मोक्ष प्रदान करने वाला माना जाता है। जिस प्रकार इस व्रत को रखने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। उसी प्रकार जया एकादशी व्रत का पारण करना भी पूजा पद्धति के नियम में जरूरी माना जाता है। यदि जया एकादशी व्रत को रखने के बाद इसका सही समय पर पारण नहीं किया जाता है, तो व्रत का फल नहीं मिलता।

शास्त्रों में बताया गया है कि जो लोग एकादशी का व्रत रखने के बाद उसका सही समय पर पारण नहीं करते। अर्थात व्रत को नियमित रूप से नहीं खोलते हैं तो उन्हें पाप लगता है। ऐसे में हिंदू पंचांग के अनुसार जानिए जया एकादशी व्रत का पारण कब किया जाएगा और कतनी देर तक रहेगा व्रत खोलने का मुहूर्त।

जया एकादशी व्रत पारण का समय

  • जया एकादशी व्रत का पारण-  21 फरवरी 2024 दिन मंगलवार 
  • व्रत पारण का समय- 21 फरवरी 2024 दिन मंगलवार को सुबह 6 बजकर 55 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 11 मिनट तक।

जया एकादशी व्रत पारण करने से पहले जानें ये जरूरी बात

पूजा पद्धति के अनुसार किसी भी एकादशी का व्रत रखने के बाद उसका सही समय पर पारण करना जरूरी होता है। अन्यथा व्रत का फल प्राप्त नहीं होता और इससे दोष लग जाता है। शास्त्रों में जया एकादशी की महिमा के बारे में बहुत कुछ बताया गया है। यह व्रत हर मार्ग पर विजय प्राप्त कराने वाला है। यदि इसके व्रत का पारण सही समय पर नियमित ढंग से कर लिया जाए, तो व्यक्ति के मन की सभी मनोकामनाएं श्री हरि कृपा से पूर्ण हो जाती हैं। जया एकादशी व्रत के पारण के समय सबसे पहल स्नान कर लें। फिर संभव हो तो आस-पास के किसी विष्णु मंदिर में जाएं और भगवान विष्णु से हाथ जोड़ प्रार्थना करें। इसके पश्चात जरूरतमंद लोगों या फिर मंदिर में श्रद्धानुसार दान-पुण्य करें या आप गौ को गुड़ या रोटी खिला दें। इसके बाद आप हरि नाम का जाप करते हुए उनके प्रसाद से अपना जया एकादशी व्रत का पारण मुहूर्त अनुसार कर लें। इस प्रकार आपका जया एकदाशी का व्रत पूर्ण माना जाएगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Jaya Ekadashi 2024: जया एकादशी पर न करें इस कथा को नजरअंदाज, वरना नहीं मिलेगा व्रत का लाभ, इसे आज जरूर पढ़ें

Jaya Ekadashi Upay: जया एकादशी के दिन करें ये महाउपाय, भगवान विष्णु की कृपा से मिट जाएंगे हर कष्ट, धन-दौलत से भर जाएगी तिजोरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म