1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Kartik Month 2024: कार्तिक महीने में जरूर करें ये काम, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, घर में नहीं होगी धन की किल्लत

Kartik Month 2024: कार्तिक महीने में जरूर करें ये काम, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, घर में नहीं होगी धन की किल्लत

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 18, 2024 09:21 am IST,  Updated : Oct 18, 2024 09:25 am IST

Kartik Month 2024 Upay: कार्तिक माह में इन कार्यों को करने से भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। तो जानिए कि कार्तिक महीने में क्या काम करना फलदायी रहेगा।

Kartik Month 2024- India TV Hindi
Kartik Month 2024 Image Source : INDIA TV

Kartik Maah 2024: हिंदू धर्म में कार्तिक का महीना अत्यंत पावन माना जाता है। यह माह भगवान विष्णु की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। कार्तिक मास में श्री हरि की उपासना करने से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। इस साल 18 अक्टूबर 2024 से कार्तिक का महीना शुरू हो चुका है, जो 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के साथ समाप्त होगा। इस महीने में व्रत-उपवास, दान-पुण्य, और पूजा पाठ करने से व्यक्ति को भगवान विष्मु और माता लक्ष्मी की कृपा और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। कहते हैं कि कार्तिक माह में इन कामों को करने से घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। तो आइए जानते हैं कि कार्तिक महीने में किन कामों को करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

1. गंगा स्नान

कार्तिक मास में सूर्योदय से पहले उठकर गंगा या पवित्र नदियों में स्नान करना चाहिए। अगर ऐसा संभव नहीं है तो घर पर नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। ऐसा करने से  तीर्थ स्नान का पुण्यकारी फल प्राप्त हो जाता है। कार्तिक में गंगा स्नान करने से व्यक्ति को सभी तरह के पापों से मुक्ति मिलती है। कार्तिक महीने में गंगा स्नान करना पुण्यदायी माना जाता है।

2. तुलसी पूजा

कार्तिक महीने में तुलसी की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। कार्तिक माह में रोजाना सुबह तुलसी में जल देने और शाम के समय तुलसी के पास दीया जलाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके साथ ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का भी वास रहता है। बता दें कि कार्तिक माह में ही तुलसी विवाह का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर माता तुलसी का शालीग्राम के साथ विवाह किया जाता है।

शालीग्राम को भगवान विष्णु का ही अवतार माना जाता है। 

3. दीपदान

कार्तिक महीने में दीपदान करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। इस महीने में मंदिर, तुलसी, आंवले का पेड़, नदी, पोखर, कुएं, बावड़ी और तालाब के किनारे दीपदान करने का विधान। कहते हैं कि ऐसा करने से कई गुना अधिक पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।

4. भगवान धन्वंतरि की करें पूजा

कार्तिक महीना में औषधियों के जनक यानी धन्वंतरि की पूजा भी जरूर करें। धार्मिक मान्यता है कि हधनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि अमृत का कलश और औषधियां लेकर प्रकट हुए थे। इनकी पूजा से आरोग्य और लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है। बता दें कि धनतेरस का त्यौहार दीपावली से 2 दिन पहले मनाया जाता है। 

5. मन को शांत रखें

कार्तिक महीने भक्ति और धार्मिक कार्यों को करने के लिए महत्वपूर्ण माह माना जाता है। ऐसे में कार्तिक माह में संयम रखें और साथ ही कम बोलना चाहिए। इसके साथ ही कार्तिक मास में ब्रह्मचर्य के नियम का पालन करें और साथ ही किसी की बुराई करने से बचें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Karwa Chauth 2024 Puja Samagri: 20 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, नोट कर लीजिए संपूर्ण पूजा सामग्री लिस्ट

करवा चौथ, दिवाली और छठ से लेकर कार्तिक मास में आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्यौहार, इसी माह में योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म