1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Karwa Chauth 2024 Puja Samagri: 20 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, नोट कर लीजिए संपूर्ण पूजा सामग्री लिस्ट

Karwa Chauth 2024 Puja Samagri: 20 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, नोट कर लीजिए संपूर्ण पूजा सामग्री लिस्ट

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 18, 2024 08:01 am IST,  Updated : Oct 18, 2024 08:01 am IST

Karwa Chauth 2024: 20 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। ऐसे में अभी से पूरी तैयारी कर लें। करवा चौथ की पूजा इन चीजों के बिना अधूरी मानी जाती है।

Karwa Chauth 2024- India TV Hindi
Karwa Chauth 2024 Image Source : INDIA TV

Karwa Chauth 2024: हर साल कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को  करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। करवा चौथ का व्रत सूर्योदय से लेकर चंद्रमा के उदय तक रखा जाता है। इस दौरान व्रती महिलाएं पानी का एक बूंद भी ग्रहण नहीं करती हैं। करवा चौथ का व्रत काफी कठिन माना जाता है। इस दिन भगवान शिव, मां पार्वती, गणेश- कार्तिक जी के साथ चंद्रमा और करवा माता की पूजा की जाती है। मान्यता है कि करवा चौथ का व्रत करने से पति-पत्नी के बीच रिश्ते मधुर होते हैं और उनका वैवाहिक जीवन सुखी रहता है। करवा चौथ की पूजा इन चीजों के बिना अधूरी मानी जाती है। तो यहां जान लीजिए करवा चौथ पूजा सामग्री की संपूर्ण लिस्ट के बारे में।

करव चौथ पूजा सामग्री

पूजा की चौकी, मिट्टी का करवा और ढक्कन,  पानी का कलश, कुमकुम, सिंदूर, फूल, फल, दीया, घी, तेल, कपूर, चावल, शिव परिवार की तस्वीर, करवा चौथ पूजा की थाली, करवा माता की तस्वीर, कांस की तीलियां या सींक,  16 श्रृंगार का सामान, करवा चौथ व्रत कथा की पुस्तक, छलनी, पका हुआ भोजन, कच्चा दूध, रूई की बाती, अगरबत्ती-धूप, आठ पूरियों की अठावरी आदि पूजा सामग्री।

करवा चौथ 2024 शुभ मुहूर्त 

  • करवा चौथ- 20 अक्तूबर 2024, रविवार
  • कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आरंभ- 20 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर
  • कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि समाप्त- 21 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 46 मिनट तक
  • करवा चौथ पूजा मुहूर्त- शाम 7 बजकर 46 मिनट से शाम 7 बजकर 2 मिनट तक
  •  करवा चौथ के दिन चांद निकलने का समय- 20 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 54 मिनट पर

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर सास को दें ये चीजें, मिलेगा अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ के दिन इतने ही देर रहेगा शुभ मुहूर्त, नोट कर लें चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ के दिन इतने बजे तक रहेगी भद्रा, सुहागिन महिलाएं इस दौरान भूलकर भी न करें ये काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म