1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Karwa Chauth 2022 Upay: करवा चौथ पर यूं करें पूजा साथ ही करें ये उपाय, पति-पत्नी के रिश्ते में आएगी खुशहाली

Karwa Chauth 2022 Upay: करवा चौथ पर यूं करें पूजा साथ ही करें ये उपाय, पति-पत्नी के रिश्ते में आएगी खुशहाली

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Sushma Kumari
 Published : Oct 12, 2022 11:28 pm IST,  Updated : Oct 13, 2022 02:41 pm IST

Karwa Chauth 2022 Upay: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए करवा चौथ पर पूजा किस प्रकार करनी चाहिए, पूजा में किन बातों का ख्याल रखना चाहिए साथ ही जानिए इस दिन कौन से उपाय करने चाहिए।

Karwa Chauth 2022- India TV Hindi
Karwa Chauth 2022 Image Source : FREEPIK

Karwa Chauth 2022 Upay: कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र के लिये करवाचौथ का व्रत किया जाता है और चांद देखकर व्रत का पारण किया जाता है। आज के दिन चन्द्रोदय शाम 7 बजकर 53 मिनट पर होगा। करवाचौथ के इस व्रत को करक चतुर्थी या दशरथ चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। आज शिव जी, गणेश जी और स्कन्द, यानी कार्तिकेय के साथ बनी गौरी के चित्र की सभी उपचारों के साथ पूजा की जाती है और चन्द्रोदय होने के बाद चन्द्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है। 

जानिए करवाचौथ की पूजा किस प्रकार करनी चाहिए साथ ही पूजा में किन बातों का ख्याल रखना चाहिए - 

  1. आज के दिन भगवान शिव, माता गौरी और गणेश जी की पूजा का विधान है। आज के दिन पूजा के लिए घर के उत्तर- पूर्व दिशा के कोने को अच्छे से साफ करके, लकड़ी का पाटा रखकर उस पर शिवजी, मां गौरी और गणेश जी की प्रतिमा, तस्वीर या चित्र रखने चाहिए। बाजार में करवाचौथ की पूजा के लिये कैलेण्डर भी मिलते हैं, जिस पर सभी देवी-देवताओं के चित्र बने होते हैं। इस प्रकार देवी-देवताओं की स्थापना करके पाटे की उत्तर दिशा में एक जल से भरा लोटा या कलश स्थापित करना चाहिए और उसमें थोड़े-से चावल डालने चाहिए। अब उस पर रोली, चावल का टीका लगाना चाहिए और लोटे की गर्दन पर मौली बांधनी चाहिए। 
  2. कुछ लोग कलश के आगे मिट्टी से बनी गौरी जी या सुपारी पर मौली लपेटकर भी रखते हैं। इस प्रकार कलश की स्थापना के बाद मां गौरी की पूजा करनी चाहिए और उन्हें सिंदूर चढ़ाना चाहिए। इस दिन चीनी से बने करवे का भी पूजा में बहुत महत्व होता है। कुछ लोग मिट्टी से बना करवा भी रख लेते हैं। आज के दिन चार पूड़ी और चार लड्डू तीन अलग-अलग जगह लेकर, एक हिस्से को पानी वाले कलश के ऊपर रख दें, दूसरे हिस्से को मिट्टी या चीनी के करवे पर रखें और तीसरे हिस्से को पूजा के समय महिलाएं अपने साड़ी या चुनरी के पल्ले में बांध लें। कुछ जगहों पर पूड़ी और लड्डू के स्थान पर मीठे पुड़े भी चढ़ाये जाते हैं। आप अपनी परंपरा के अनुसार चुनाव कर सकते हैं। 
  3. अब देवी मां के सामने घी का दीपक जलाएं और उनकी कथा पढ़ें। इस प्रकार पूजा के बाद अपनी साड़ी के पल्ले में रखे प्रसाद और करवे पर रखे प्रसाद को अपने बेटे या अपने पति को खिला दें और कलश पर रखे प्रसाद को गाय को खिला दें। बाकी पानी से भरे कलश को पूजा स्थल पर ही रखा रहने दें। रात को चन्द्रोदय होने पर इसी लोटे के जल से चन्द्रमा को अर्घ्य दें और घर में जो कुछ भी बना हो, उसका भोग लगाएं। इसके बाद व्रत का पारण करें। 

 करवाचौथ पर करें ये उपाय

  1. आज के दिन एक कोरा कागज लेकर उस पर लाल पेन से अपना और अपने पति का नाम लिखिये। अब उस कागज के साथ ही पांच कौड़ियां और 5 साबुत हल्दी एक सफेद कपड़े में बांधकर पोटली बना लें और उसे अपनी अलमारी में रख लें। ऐसा करने से आपको अपने जीवन में सुख-सौभाग्य और धन-धान्य की प्राप्ति होगी। 
  2. अपने जीवनसाथी की लंबी उम्र के लिए आज के दिन गाय माता को रोली का तिलक लगाएं और उन्हें स्पर्श करके उनका आशीर्वाद लें। साथ ही गाय माता को भीगी हुई चने की दाल का भोग लगाएं और हल्दी लगी हुयी लाल और सफेद मोती की माला पहनायें। ऐसा करने से आपके जीवनसाथी की उम्र लंबी होगी और आपके जीवन में उनका साथ हमेशा बना रहेगा।
  3. अगर आप अपने दाम्पत्य जीवन को खुशहाल बनाना चाहते हैं, तो आज के दिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें। साथ ही देवी मां के मन्दिर में श्रृंगार की चीज़ें चढ़ाएं और उनका आशीर्वाद लें। ऐसा करने से आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। 
  4. अगर आप अपने रिश्तों में मधुरता लाना चाहते हैं,तो आज के दिन तुलसी के पौधे पर चुनरी चढ़ाएं और घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपके रिश्तों में मधुरता आयेगी। 
  5. अगर आप परिवार का प्रेम और सहयोग पाना चाहते हैं, तो आज के दिन हल्दी की पांच गांठे लेकर श्री गणेशाय नम: मंत्र बोलते हुए श्री गणेश भगवान को अर्पित करें। ये उपाय करने से आपको परिवार का प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा।
  6. अगर आप अपने लवमेट के साथ अपने संबंधों को बेहतर बनाए रखना चाहते हैं तो आज के दिन शिव जी और मां गौरी की पूजा करें और अपने लवमेट को लाल रंग का कोई कपड़ा गिफ्ट करें। ऐसा करने से लवमेट के साथ आपके संबंध बेहतर बने रहेंगे।
  7. अगर आप अपने जीवनसाथी की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं,तो आज के दिन श्री गणेश भगवान को घी और गुड़ का भोग लगाएं। साथ ही उनके इस मंत्र का 108 बार जाप करें। मंत्र है- 'वक्र तुण्डाय हुं।' इसके अलावा अपने जीवनसाथी को 3 मुखी रुद्राक्ष पहनायें। ऐसा करने से आपके जीवनसाथी की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और उन्हें धन लाभ होगा। 
  8. अगर आप अपने मन की किसी विशेष इच्छा को पूरा करना चाहते हैं, तो आज के दिन शिव-गौरी और गणेश जी की पूजा के समय थोड़ी हल्दी की गांठ को पानी की सहायता से पीस लें और उससे पूजा स्थल पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। फिर बची हुई हल्दी से अपने मस्तक पर तिलक लगाएं। ऐसा करने से आपकी मन की इच्छा जल्द ही पूरी होगी। 
  9. अगर जीवनसाथी के साथ किसी प्रकार का मतभेद चल रहा है, तो मतभेद को दूर करने के लिए और आपसी प्यार को बढ़ाने के लिए आज के दिन 11 गोमती चक्र लेकर उन्हें लाल सिंदूर से रंगकर एक डिब्बी में डालकर घर में कहीं छुपाकर रख दें। ये उपाय करने से जल्द ही आपके बीच का मतभेद दूर हो जायेगा और आपके बीच फिर से प्यार स्थापित हो जायेगा।

ये भी पढ़ें - 

Karwa Chauth 2022: कहीं छूट न जाए कोई सामग्री, अभी से करवा चौथ पूजा की थाली को कर लें रेडी

Karwa Chauth 2022 Mehndi Design: मेहंदी के इन लेटेस्ट डिजाइन्स के साथ लिखवाएं अपने सजना का नाम

 Karwa Chauth 2022: जानें क्या है करवा चौथ की पौराणिक कथा, आखिर कैसे हुई इसकी शुरुआत

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म