1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Magh Mela 2026: माघ मेला में किस दिन और कितने बजे स्नान करना होगा सबसे शुभ है? जानिए तारीख और समय

Magh Mela 2026: माघ मेला में किस दिन और कितने बजे स्नान करना होगा सबसे शुभ है? जानिए तारीख और समय

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 31, 2025 09:40 pm IST,  Updated : Dec 31, 2025 09:40 pm IST

Magh Mela 2026: माघ मेला के दौरान संगम में स्नान करने से पुण्यकारी फल मिलता है। प्रयागराज में माघ मेला 3 जनवरी 2026 से शुरू हो जाएगा। तो आइए जानते हैं माघ मेला मुख्य स्नान तिथियां और शुभ समय के बारे में।

माघ मेला 2026- India TV Hindi
माघ मेला 2026 Image Source : UNSPLASH

Magh Mela 2026 Date: हिंदू धर्म में माघ मास का खास महत्व बताया गया है। इस माह में स्नान-दान करना बहुत ही पुण्यकारी होता है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हर साल माघ महीने में माघ मेले का आयोजन किया जाता है। त्रिवेणी के किनारे लगने वाले इस मेले में हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं।  प्रयागराज में लगने वाला माघ मेला धार्मिक दृष्टि से अत्यंत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। माघ मेले के दौरान संगम (गंगा, यमुना, सरस्वती) में स्नान से अक्षय पुण्य मिलता है। माघ मेला 3 जनवरी 2026 से शुरू और समाप्त 15 फरवरी को होगा। तो आइए जानते हैं कि माघ मेला की मुख्य स्नान तिथियां और शुभ समय के बारे में। 

माघ मेला मुख्य स्नान तिथियां

स्नान-दान के लिए पूरा माघ का महीना ही पावन और फलदायी माना जाता है। लेकिन माघ मेला में कुछ प्रमुख स्नान की तिथियां हैं। इन तिथियों में स्नान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस बार माघ मेला में कुल 6 मुख्य स्नान की तिथियां हैं। 

  • पहला मुख्य स्नान- पौष पूर्णिमा (3 जनवरी 2026)
  • दूसरा मुख्य स्नान- मकर संक्रांति (14 जनवरी 2026)
  • तीसरा मुख्य स्नान- मौनी अमावस्या (18 जनवरी 2026)
  • चौथा मुख्य स्नान- बसंत पंचमी (23 जनवरी 2026)
  • पांचवां मुख्य स्नान- माघी पूर्णिमा (1 फरवरी 2026)
  • छठा मुख्य स्नान- महाशिवरात्रि (15 फरवरी 2026)

मौनी अमावस्या

माघ मेला के दौरान सबसे शुभ और मुख्य स्नान मौनी अमावस्या के दिन का माना जाता है। मौनी अमावस्या के दिन लाखों श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने के लिए आते हैं। कहते हैं कि मौनी अमावस्या के दिन स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। मौनी अमावस्या का स्नान 18 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

माघ मेला 2026 स्नान शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में स्नान-दान और पूजा पाठ के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त ब्रह्म मुहूर्त को माना जाता है। तो अगर आप भी माघ मेला में स्नान के लिए जा रहे हैं तो कोशिश करें की ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर लें। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:00 बजे से 5:30 बजे के बीच का समय होता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति कब है 14 या 15 जनवरी? डेट को लेकर कंफ्यूजन करें दूर, जानें सही डेट और मुहूर्त

New Year 2026 Daan: नए साल के पहले दिन इन चीजों का करें दान, पूरे वर्ष बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म