1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Maha Kumbh 2025: दूसरे अमृत स्नान वाले दिन गाड़ी से आ रहे हैं प्रयागराज तो जान लें डायवर्जन प्लान, नहीं तो होगी भारी दिक्कत

Maha Kumbh 2025: दूसरे अमृत स्नान वाले दिन गाड़ी से आ रहे हैं प्रयागराज तो जान लें डायवर्जन प्लान, नहीं तो होगी भारी दिक्कत

 Published : Jan 27, 2025 11:32 am IST,  Updated : Jan 27, 2025 11:33 am IST

महाकुंभ में लाखों लोग आ रहे हैं, अगर आप भी आ रहे हैं तो जान लें कि पुलिस ने प्रयागराज से होकर बिहार, वाराणसी जाने वाली गाड़ियों के लिए रूट डायवर्जन किया है। ऐसे में आप इस रास्त बिल्कुल भी न आएं।

Mahakumbh 2025- India TV Hindi
महाकुंभ Image Source : PTI

महाकुंभ में लाखों की संख्या लोग रोजाना प्रयागराज में दाखिल हो रहे हैं। सरकारी आंकड़े के मुताबिक अब तक 11.47 करोड़ लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं। दूसरा अमृत स्नान भी निकट आ रहा है, माना गया है कि इस दौरान 8 से 9 करोड़ लोग इस दिन प्रयागराज आ सकते हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है।

Related Stories

कब तक रहेगा लागू?

प्रयागराज पुलिस ने अपने साधन से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया है, जिसके तहत कुछ विशेष मार्गों का डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह डायवर्जन 27 जनवरी को सुबह 8 बजे से 31 जनवरी की सुबह 8 बजे तक प्रभावी रहेगा। नीचे बताए गए मार्ग प्रयागराज से बाहर होते हुए आपको आपके मंजिल तक ले जाएंगे।

कौशाम्बी से वाराणसी जाने वाले बड़े वाहनों के लिए मार्ग

कौशाम्बी जिले की ओर से आने वाले वाहन कोखराज से बने बाईपास पर मोड़ दिया जाएगा, जो हंडिया होते हुए वाराणसी की ओर निकल जाएंगे। साथ ही वापस भी इसी रास्ते से आना होगा।

कानपुर से प्रयाग आए बिना वाराणसी और बिहार जाने के लिए मार्ग

अगर आप कानपुर से फतेहपुर होते हुए रायबरेली-प्रतापगढ़-मुंगरा, बादशाहपुर-मछलीशहर-जौनपुर-जलालपुर-फूलपुर- बाबत एयरपोर्ट- मंगारी-पलहीपट्टी-चौबेपुर-राजवारी-सैदपुर-चहनियां-सकलडीहा-चंदौली-सैयदराजा से होते हुए बिहार में प्रवेश होगा। साथ ही इसी मार्ग से वापसी भी होगी।

फतेहपुर से रायबरेली- प्रतापगढ़-मुंगराबादशापुर-मछलीशहर-मडियाहू-भदोही-औराई-कछवां-राजातालाब-अखरी बाईपास -नारायण बाईपास-चंदौली-सैयदराजा-नौबतपुर-बिहार में प्रवेश कर सकेंगे। साथ ही वापसी भी इसी मार्ग से होगी।

कानपुर से प्रयागराज आए बिना रीवा-मिर्जापुर जाने के लिए रूट

चौडगरा से बिंदकी होते हुए बंधवा तिराहा, ललौली चिल्ला से बांदा की ओर वाहन भेजे जाएंगे। वहां से कर्वी-मऊ-शंकरगढ़ से जसरा नारीबारी मनगवां हनुमना लालगंज से मिर्जापुर जाएंगे। साथ वापसी भी इसी रास्ते होगी।

रीवा से प्रयागराज आए बिना वाराणसी की ओर जाने के लिए रूट

रीवा के मनगवा थाने से हनुमना-लालगंज होते हुए मिर्जापुर से औराई होते हुए वाराणसी जा सकेंगे। वहीं इसी रास्ते वापसी भी होगी।

रीवा से प्रयागराज आए बिना लखनऊ जाने के लिए मार्ग

मध्य प्रदेश के रीवा जिले से नारीबारी से शंकरगढ़, मऊ, कर्बी, बांदा से चिल्ला पुल पारकर बिंदकी-चौडगरा-फतेहपुर, असनीपुल पारकर लालगंज, रायबरेली से लखनऊ जा सकेंगे। साथ ही वापस भी इसी रास्ते जाना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म