1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mahakumbh: प्रयागराज पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, संगम में लगाई डुबकी, सामने आया VIDEO

Mahakumbh: प्रयागराज पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, संगम में लगाई डुबकी, सामने आया VIDEO

 Reported By: Vishal Pratap Singh Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jan 26, 2025 03:06 pm IST,  Updated : Jan 26, 2025 03:12 pm IST

Mahakumbh 2025: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने महाकुंभ मेले में पहुंचकर संगम स्नान किया है। इसका वीडियो भी सामने आया है। अखिलेश के इस स्नान की सियासी गलियारों में चर्चा हो रही है।

Akhilesh Yadav - India TV Hindi
अखिलेश यादव Image Source : INDIA TV

Kumbh Mela 2025:  समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव प्रयागराज के महाकुंभ मेले में पहुंचे और संगम में स्नान किया। अखिलेश का स्नान करते हुए वीडियो भी सामने आया है। स्नान के बाद वह नेता जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे। बता दें कि महाकुंभ में स्नान के लिए करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच चुके हैं और ये सिलसिला लगातार जारी है। 

हालही में अखिलेश ने महाकुंभ को लेकर कही थी ये बात

हालही में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाकुंभ के आंकड़ों पर सवाल खड़े किए थे। अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाकुंभ को लेकर कहा था कि सरकार का हर आंकड़ा फर्जी है। उन्होंने कहा था कि कुछ ट्रेनें खाली जा रही है। सुनने में ये भी आया है कि गोरखपुर वाली ट्रेन खाली गई है। मोटी-मोटी बात ये है कि भाजपा का हर आंकड़ा फर्जी है।

अखिलेश ने सरकार पर नोटबंदी से लेकर जीएसटी तक के लिए निशाना साधा था। अखिलेश ने कहा था कि याद कीजिए नोटबंदी में इन्होंने कहा था कि काला धन खत्म हो जाएगा। आज भ्रष्टाचार कितना बढ़ गया है। इस नोटबंदी के बाद जीएसटी आया, व्यापारियों का नुकसान हुआ, व्यापारी बर्बाद हो गए। अब नयी लड़ाई सामने आई है कि कानपुर में सभी व्यापारी शहर छोड़कर जा रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कानपुर से कारोबार के जाने का ठीकरा जीएसटी पर फोड़ा था। अखिलेश ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि इन्होंने इन्वेस्टमेंट मीट कराया जिससे कोई भी फायदा नहीं हुआ, लेकिन जो कारोबारी पहले से थे, जिनका कारोबार चल रहा था वह कानपुर छोड़कर जा रहे हैं, लखनऊ छोड़कर जा रहे हैं। ये इनके जीएसटी वसूली और भ्रष्टाचार के कारण जा रहे हैं। जब ये खबरें और लोग जानेंगे तो जो यूपी में निवेश करने आने वाले थे वो भी नहीं आएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।