1. Hindi News
  2. धर्म
  3. कोई IITian तो कोई है गोल्ड मेडलिस्ट... इंग्लिश में देते हैं प्रवचन; महाकुंभ में है इन संन्यासियों का कार्यक्रम

कोई IITian तो कोई है गोल्ड मेडलिस्ट... इंग्लिश में देते हैं प्रवचन; महाकुंभ में है इन संन्यासियों का कार्यक्रम

 Published : Jan 27, 2025 09:04 am IST,  Updated : Jan 27, 2025 09:04 am IST

महाकुंभ में लाखों साधु-संन्यासी शामिल हो रहे हैं। कुछ संन्यासी ऐसे भी हैं जो काफी पढ़े-लिखे हैं और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं।

Mahakumbh 2025- India TV Hindi
महाकुंभ Image Source : PTI

प्रयागराज के महाकुंभ में बड़े-बड़े तेजस्वी साधु-महात्मा स्नान और ध्यान करने पहुंच रहे हैं। अब तक महाकुंभ में 11.47 करोड़ स्नान कर चुके हैं और अभी लगातार लोगों की संख्या बढ़ ही रही है। यहां कई शिक्षित साधु-संत धर्म और आध्यात्म के प्रचार-प्रसार में लीन है। ऐसे में आज एक ऐसे संस्थान और कुछ संन्यासियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी पढ़ाई जान हैरत में पड़ जाएंगे। महाकुंभ मेले में सेक्टर 9 स्थित शिविर में कई कार्यक्रम हो रहे हैं। इन शिविरों के कार्यक्रमों में से एक दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान का भी है। जिनमें कई IITian, गोल्ड मेडलिस्ट संन्यासी भी प्रवचन आदि कर रहे हैं। ये संन्यासी हिंदी के साथ-साथ विदेशियों के लिए इंग्लिश में भी प्रवचन करते हैं।

Related Stories

साध्वी निधि भारती

संगम की रेती पर 8 फरवरी को मेगा कार्यशाला यूथ फेस्ट का आयोजन होना है। इसका संचालन साध्वी डॉ. निधि भारती करेंगी। जानकारी हैरानी होगी कि डॉ. निधि भारती ने डीयू से ऑपरेशनल रिसर्च में पीएचडी की डिग्री हासिल की है। इनके कई रिसर्च पेपर कई नेशनल और इंटरनेशनल जर्नल में छप चुके हैं। साध्वी निधि दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के पीस प्रोग्राम की इंचार्ज हैं जिसके तहत वह 15 साल के दुनियाभर के अनेक कॉरपोरेट ऑफिस में जाकर कर्मचारियों और युवाओं को निदान प्रदान करती हैं।

साध्वी दीपिका भारती

साध्वी दीपिका भारती 23 फरवरी को कुंभ में नारी उत्थान की एक बैठक को संबोधित करेंगी। यहां वे कथावाचक भी हैं, जो 3 से 7 फरवरी तक श्रीराम कथा कहेंगी। साध्वी दीपिका फैशन डिजाइनर और जाने-माने निफ्ट की छात्रा रह चुकीं है, वह पिछले 15 सालों से दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम संतुलन का काम देखती हैं।

साध्वी तपेश्वरी भारती

साध्वी तपेश्वरी भारती कुंभ में 31 जनवरी को मेगा कार्यक्रम शिव आनंदम व गीतालॉजी में कोर्ट के वकीलों और यूनिवर्सिटीज के प्रोफेसर्स को संबोधित करेंगी। साध्वी तपेश्वरी ने मैथमेटिक्स में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। वह पिछले 22 सालों से दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के प्रति समर्पित हैं।

साध्वी अदिति भारती

साध्वी अदिति भारती को एमएससी गोल्ड मेडलिस्ट साध्वी के नाम से भी जाना जाता है। कुंभ में इनका 16 से 20 जनवरी तक देवी भागवत कथा का प्रोग्राम था। साध्वी अदिति ने दिल्ली के टेरी यूनिवर्सिटी से पर्यावरण विज्ञान में एमएससी गोल्ड मेडल हासिल किया है।

साध्वी परमा भारती

साध्वी परमा भारती 14 फरवरी को भगवत गीता पर प्रेरक वार्ता करेंगी। साध्वी परमा ने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से एमटेक किया और वे बीटेक में गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं। साथ ही उन्होंने करीबन 10 साल तक असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नौकरी भी की है।

साध्वी डॉ. शिवानी भारती

साध्वी डॉ. शिवानी भारती कुंभ में 26 जनवरी, 2 और 9 फरवरी को मेगा यूथ कॉन्सर्ट आयोजित कर रही हैं। साध्वी शिवानी ने बायोटेक्नोलॉजी में पीएचडी की डिग्री हासिल की है। इस समय वह संस्थान के युवा जाग्रति कार्यक्रम सैम की इंचार्ज भी हैं।

डॉ. सर्वेश्वर

डॉ. सर्वेश्वर कुंभ में 9 से 15 फरवरी तक भगवान शिव की कथा का आयोजन कर रहे हैं। अगर इनकी पढ़ाई की बात करें तो डॉ. सर्वेश्वर ने आईआईटी दिल्ली से केमेस्ट्री में पीएचडी की है। दिव्य जाग्रति संस्थान के विभिन्न कार्यक्रमों में वह देश-विदेश शामिल होते रहते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।