1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Mahashivratri 2025 Date: महाशिवरात्रि कब मनाई जाएगी? जानें सही डेट और भगवान शिव की पूजा का शुभ मुहूर्त

Mahashivratri 2025 Date: महाशिवरात्रि कब मनाई जाएगी? जानें सही डेट और भगवान शिव की पूजा का शुभ मुहूर्त

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 31, 2025 12:20 pm IST,  Updated : Feb 09, 2025 01:07 pm IST

Mahashivratri 2025: फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन महा शिवरात्रि का त्यौहार मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव का विवाह माता पार्वती के साथ हुआ था। तो यहां जानिए महाशिवरात्रि व्रत डेट और पूजा मुहूर्त के बारे में।

महाशिवरात्रि 2025- India TV Hindi
महाशिवरात्रि 2025 Image Source : INDIA TV

Mahashivratri 2025: भगवान शिव के भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।  पूरे देश में महाशिवरात्रि का त्यौहार बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। महाशिवरात्रि के मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में भव्य शिव बारात भी निकाली जाती है। यही वो पावन दिन है जब महादेव का विवाह माता पार्वती के साथ संपन्न हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन शिव-गौरी की पूजा करने से सुखी दांपत्य जीवन और समृद्धि-संपन्नता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही महाशिवरात्रि का व्रत कर भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा करने से कुंवारी कन्याओं को सुयोग्य और मनचाहा जीवनसाथी की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं कि इस साल महाशिवरात्रि कब मनाई जाएगी और भगवान शिव की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

महाशिवरात्रि 2025 डेट

हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जाता है। इस बार यह पावन तिथि 26 फरवरी 2025 को पड़ रही है। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि  का प्रारंभ 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर होगा। पंचांग के अनुसार, चतुर्दशी तिथि का समापन 27 फरवरी को सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर होगा। 

महाशिवरात्रि 2025 मुहूर्त

  • महाशिवरात्रि निशिता काल पूजा समय- 27 फरवरी को मध्यरात्रि 12 बजकर 27 मिनट से रात 1 बजकर 16 मिनट तक
  • रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय - 06:43 पीएम से 09:47 पीएम
  • रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय - 09:47 पीएम से 12:51 एएम (27 फरवरी 2025)
  • रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय - 12:51 एएम से 03:55 एएम (27 फरवरी 2025)
  • रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय - 03:55 एएम से 06:59 एएम (27 फरवरी 2025)
  •  शिवरात्रि पारण समय- 27 फरवरी को सुबह 6 बजकर 59 मिनट से सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Gupt Navratri 2025: गुप्त नवरात्रि के दौरान भूल कर भी न करें ये 11 काम, बने काम भी हो जाएंगे खराब

Basant Panchami: बसंत पंचमी पर ऐसे करें मां सरस्वती की पूजा, लगाएं इन चीजों का भोग

Weekly Horoscope: मेष से लेकर मीन राशि तक वालों के लिए कैसा रहेगा फरवरी का यह सप्ताह? एक क्लिक में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म