1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Makar Sankranti 2024 Date: मकर संक्रांति कब 14 या 15 जनवरी? जानिए सही डेट,स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व

Makar Sankranti 2024 Date: मकर संक्रांति कब 14 या 15 जनवरी? जानिए सही डेट,स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 23, 2023 10:33 am IST,  Updated : Dec 23, 2023 11:13 am IST

Makar Sankranti 2024: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति पर्व का खास महत्व है। इस दिन भगवान सूर्य देव की उपासना और स्नान-दान करने से जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

Makar Sankranti 2024- India TV Hindi
Makar Sankranti 2024 Image Source : INDIA TV

Makar Sankranti 2024 Date: नए साल में हिंदू त्यौहारों की शुरुआत मकर संक्रांति के साथ होती है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व बताया गया है। इसके अलावा मकर संक्रांति के दिन दान करना भी अत्यंत फलदायी माना जाता है।कहते हैं कि मकर संक्रांति के दिन दान करने से कई गुना अधिक पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। मकर संक्रांति को देश के अन्य जगहों पर उत्तरायण, पोंगल, मकरविलक्कु, माघ बिहु और खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है।

मकर संक्रांति 2024 डेट

पिछले साल की तरह इस बार भी मकर संक्रांति की तारीख को लेकर कंफ्यूजन की स्थिति बनी हुई है। बता दें कि जब सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर यानी प्रवेश करते हैं तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। हर साल संक्रांति 14 जनवरी को मनाया जाता है लेकिन इस बार 15 जनवरी की भी तिथि सामने आ रही है। ऐसे में लोग मकर संक्रांति की तिथि को लेकर आसमंजस की स्थिति में है। इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी 2024 को मनाई जाएगी।  वहीं सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही खरमास का महीना भी खत्म हो जाएगा। खरमास के सामप्त होने के बाद शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे।

मकर संक्रांति 2024  स्नान-दान शुभ मुहूर्त

  • सूर्य का मकर राशि में प्रवेश- 15 जनवरी को सुबह 2 बजकर 54 मिनट पर 
  • मकर संक्रांति का महा पुण्य काल- 15 जनवरी को सुबह 7 बजकर 15 मिनट से सुबह 9 बजे तक
  • मकर संक्रांति का पुण्य काल- 14 जनवरी को सुबह  7 बजकर 15 मिनट  से शाम 5 बजकर 46 मिनट तक

मकर संक्रांति 2024  का महत्व

मकर संक्रांति के दिन किसी पवित्र नदी या गंगा में स्नान करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। मकर संक्रांति के दिन तिल, चिड़वा, उड़द दाल, चावल, कंबल और धन का दान करना फलदायी माना जाता है। ऐसा करने से धन-धान्य में बढ़ोतरी होती है और घर में सुख-समृद्धि का वास रहता है। मकर संक्रांति के दिन स्नान-दान के अलावा भगवान सूर्या की उपासना जरूर करें, ऐसा करने से निरोग शरीर और खुशहाल जीवन का आशीर्वाद मिलता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Weekly Horoscope 25th to 31st December 2023: साल का आखिरी सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, यहां पढ़िए साप्ताहिक राशिफल

Chandra Grahan 2024: साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण इन राशियों के लिए ला रहा अशुभ समाचार, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म