1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Mangalwar Upay: मेहनत के बावजूद पूरा नहीं हो रहा काम तो मंगलवार को करें चंदन का ये सरल उपाय, दांपत्य जीवन में भी भरेगी मिठास

Mangalwar Upay: मेहनत के बावजूद पूरा नहीं हो रहा काम तो मंगलवार को करें चंदन का ये सरल उपाय, दांपत्य जीवन में भी भरेगी मिठास

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Sushma Kumari
 Published : Apr 24, 2023 07:16 pm IST,  Updated : Apr 24, 2023 07:16 pm IST

Mangalwar Ke Upay: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कौन-से खास उपाय करके आप अपने कार्यों में सफलता पा सकते हैं।

Mangalwar Ke Upay- India TV Hindi
Mangalwar Ke Upay Image Source : INDIA TV

Mangalwar ke Upay: 25 अप्रैल को वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पंचमी और मंगलवार का दिन है।  पंचमी तिथि 25 अप्रैल को सुबह 9 बजकर 39 मिनट तक रहेगी, उसके बाद षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी। 25 अप्रैल का पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 21 मिनट तक सभी कार्यों में सफलता प्रदान करने वाला रवि योग रहेगा।  रवि योग शुभ योगों की श्रेणी में आता है। आचार्य इंदु प्रकाश से अनुसार, रवि योग पर सूर्यदेव का प्रभाव रहता है, सूर्येदव जो कि व्यक्ति के अंदर विवेक को जागृत करते हैं और उसके मनोबल को बढ़ाते हैं।  रवि योग सभी कुयोगों को, अनिष्ट शक्तियों को नष्ट करने की अद्भुत शक्ति रखता है। इस योग की पॉजिटिविटी से आप अपना किसी भी तरह का काम सफल बना सकते हैं और तरक्की पा सकते हैं। साथ ही अपनी बहुत सी परेशानियों से भी छुटकारा पा सकते हैं। 

  1. अगर आपको किसी कारणवश मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है या आप किसी बात को लेकर कुछ दिनों से चिंतित हैं तो इस परेशानी को दूर करने के लिए आज आर्द्रा नक्षत्र में चन्दन की माला लेकर गले में पहनें साथ ही आर्द्रा नक्षत्र में चन्दन को पीसकर, उसका तिलक मस्तक पर लगाएं। ऐसा करने से आपकी मानसिक परेशानियों का निवारण जल्द ही होगा।
  2. अगर आप संतान सुख पाना चाहते हैं तो आज के दिन स्नान आदि के बाद एक जटा वाला नारियल और सवा मीटर लाल कपड़ा लें। अब नारियल पर उस लाल कपड़े को लपेट दें। इस प्रकार लाल कपड़े से लिपटे हुए नारियल को हनुमान जी के मन्दिर में चढ़ा दें। उसके बाद मन्दिर में या फिर अपने ही घर में उचित स्थान पर बैठकर हनुमानष्टक का पाठ करें। ऐसा करने से आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। 
  3. अगर आप विदेश में नौकरी करने के इच्छुक हैं और जल्द से जल्द वहां सेटेल होना चाहते हैं तो आर्द्रा नक्षत्र के दौरान एक कच्चा नारियल और साथ ही 11 साबुत बादाम लें । अब नारियल और बादाम को एक लाल कपड़े में बांधकर बहते जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से आपकी इच्छा जल्द ही पूरी होगी।
  4. अगर आपको लाख मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल पा रही, उसमें कोई न कोई अड़चन आ रही है तो आर्द्रा नक्षत्र में अपने घर के मंदिर में एक छोटी-सी लकड़ी की चौकी रखें और उस पर गंगाजल से छींटा मारें।  अब उस चौकी पर पीले रंग का कपड़ा बिछाएं और मां सरस्वती की प्रतिमा को उस चौकी पर स्थापित करके, पीले रंग का वस्त्र मां को पहनाएं और सोलह श्रृंगार से मां को सजाएं। इसके बाद देवी मां के चरणों में सफेद पुष्प अर्पित करके खोए की मीठाई का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। 
  5. अगर आप किसी विशेष कार्य से बाहर जा रहे हैं और चाहते हैं कि उस कार्य में आपको शत प्रतिशत सफलता मिले तो एक नीले रंग का धागा लेकर घर से निकलें और शीशम के पेड़ पर अपना काम कहते हुए वह नीले रंग का धागा बांध दें। ऐसा करने से आपके काम के सफल होने की संभावना कई गुना बढ़ जायेगी।
  6. अगर आप किसी को अपनी तरफ आकर्षित करना चाहते हैं तो आर्द्रा नक्षत्र में संभव हो तो चांदी के बने हाथी को अन्यथा मिट्टी के हाथी को अपने घर में स्थापित करें। साथ ही पक्षियों को बाजरा डालें । यहां एक बात का खास ख्याल रखना है कि- बाजरा कबूतरों को नहीं डालना है। कबूतरों के अलावा किसी भी पंक्षी को डाल सकते हैं।  ऐसा करने से आप जिसे चाहते हैं, उसे अपनी तरफ आसानी से आकर्षित कर पायेंगे। 
  7. अगर आप अपने बिजनेस को दूसरे राज्य में फैलाना चाहते हैं या विदेश में व्यापार करना चाहते हैं या बिजनेस को बहुत आगे बढ़ता देखना चाहते हैं तो आर्द्रा नक्षत्र के दौरान हाथ में कच्चा कोयला लेकर बहते जल में प्रवाहित कर दें और संभव हो तो चांदी की एक ठोस गोली अपने ऑफिस या दुकान की तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपके बिजनेस में दिन-रात तरक्की ही तरक्की होगी। 
  8. अगर आपके किसी अजीज ने आपको कोई महत्वपूर्ण काम दिया है और आप उसे पूरी मेहनत के साथ पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उसमें आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो आर्द्रा नक्षत्र में देवी सरस्वती के मन्दिर में जाकर आसन पर बैठकर देवी मां की विधिवत पूजा करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपका कार्य समय पर पूरा होगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

 ये भी पढ़ें - 

Samudrik Shastra: इस पैर का फड़कना होता है बेहद अशुभ, किसी बड़ी मुसीबत के आने का देते हैं संकेत

वास्तु टिप्स: वास्तु के इन उपायों को अपनाने से मिलेगा कर्ज से छुटकारा, बस इस बात का रखें खास ध्यान

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म