Mangalwar Upay: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और मंगलवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 11 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 1 बजकर 15 मिनट तक शूल योग रहेगा। शूल योग में किए गए कार्य से हर जगह दुख ही दुख मिलते हैं। वैसे तो इस योग में कोई काम कभी पूरा होता ही नहीं परंतु यदि अनेक कष्ट सहने पर पूरा हो भी जाए तो शूल की तरह हृदय में एक चुभन सी पैदा करता रहता है। इस योग में कोई भी कार्य न करें अन्यथा आप जिंदगी भर पछताते रहेंगे। साथ ही आज सूर्योदय से रात 11 बजकर 4 मिनट तक स्थायीजय योग रहेगा। स्थायीजय योग में आप अपने विरूद्ध लगाए गए अभियोग का जवाब देते हैं तो अभियोग समाप्त हो जाता है। आप विजय हासिल करते हैं।
संपादक की पसंद