1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Durga Ashtami 2022: 4 सितंबर को है दुर्गाष्टमी व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पूजन सामग्री

Durga Ashtami 2022: 4 सितंबर को है दुर्गाष्टमी व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पूजन सामग्री

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Sep 03, 2022 11:35 pm IST,  Updated : Sep 03, 2022 11:35 pm IST

Durga Ashtami 2022: जानिए मासिक दुर्गाष्टमी का शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री, पूजा विधि और महत्व

Durga Ashtami 2022- India TV Hindi
Durga Ashtami 2022 Image Source : INDIA TV

Highlights

  • प्रत्येक महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को दुर्गाष्टमी का व्रत किया जाता है।
  • इस बार यह तिथि 4 सितंबर को पड़ रही है।

Durga Ashtami 2022:  हिंदू पंचांग के अनुसार हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को दुर्गाष्टमी व्रत किया जाता है। इस दिन मां दुर्गा की उपासना की जाती है। जिस प्रकार चतुर्थी तिथि का अधिष्ठाता भगवान गणेश को माना जाता है, उसी प्रकार प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को देवी दुर्गा की उपासना की जाती है। अतः आज देवी दुर्गा की उपासना का दिन है।  आज के दिन देवी दुर्गा की उपासना करने से आपकी सभी मनोकामना पूरी होंगी। इस दिन देवी दुर्गा की उपासना करने से आपकी सभी मनोकामना पूरी होंगी, साथ ही आपकी हर समस्या का हल निकलेगा। आइए जानते हैं मासिक दुर्गाष्टमी का शुभ मुहूर्त पूजन सामग्री और पूजा विधि

 

कब है मासिक दुर्गाष्टमी?

मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व 4 सितंबर 2022 को मनाया जाएगा। 

मासिक दुर्गाष्टमी का शुभ मुहूर्त

अष्टमी तिथि आरंभ: 12 बजकर 28 मिनट से शुरू

अष्टमी तिथि समाप्त: 10 बजकर 39 मिनट तक

पूजा सामग्री की लिस्ट

  • लाल चुनरी
  • लाल कपड़ा
  • मौली
  • श्रृंगार का सामान
  • दीपक
  • घी/ तेल
  • धूप
  • नारियल
  • चावल
  • कुमकुम
  • फूल
  • देवी की प्रतिमा या फोटो
  • पान
  • सुपारी
  • लौंग
  • इलायची
  • बताशे या मिसरी
  • कपूर
  • फल-मिठाई
  • कलावा

मासिक दुर्गाष्टमी पूजा विधि

  • सुबह उठकर स्नान आदि करके साफ कपड़े धारण कर लें।
  • इसके बाद पूजा घर को गंगाजल छिड़क उसकी शुद्धि कर लें।
  • अब एक चौकी में लाल रंग का साफ कपड़ा बिछाकर मां दुर्गा की प्रतिमा या फोटो स्थापित करें और देवी मां को जल अर्पित करें। 
  • इसके बाद मां दुर्गा को लाल चुनरी और सोलह श्रृंगार, लाल रंग का पुष्प,पुष्पमाला और अक्षत अर्पित करें।
  • उसके बाद मां दुर्गा को सिंदूर का टीका लगाएं।
  • मां दुर्गा को एक पान के पत्ते में लौंग, सुपारी, इलायची, बताशा रख कर चढ़ा दें।
  • भोग के रूप में कोई मिठाई चढ़ाएं और फिर जल अर्पित करें। 
  • इसके बाद घी का दीपक और अगरबत्ती जलाकर मां दुर्गा चालीसा का पाठ करके विधि-विधान के साथ मां की आरती करें
  • अंत में आपके द्वारा की गई गलतियों के लिए क्षमा मांग लें। 

डिस्क्लेमर - ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

ये भी पढ़ें - 

Vastu Tips: अपने घर में लगाएं ये खास पौधे, बीमारियां रहेंगी दूर, खूब आएगी संपन्नता

Vastu Tips For Mor Pankh: इस दिशा में मोरपंख रखने से घर में होती है धन की बरसात, बस इन बातों का रखें खास ध्यान

vastu shastra: घर में इस वजह नहीं लगाना चाहिए पीपल का पेड़, हो जाएं सावधान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म