1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Masik Shivratri 2024: आज है मासिक शिवरात्रि, आजमा लें ये उपाय, शिवकृपा से होगी आर्थिक उन्नति और जीवन में रहेगी खुशहाली

Masik Shivratri 2024: आज है मासिक शिवरात्रि, आजमा लें ये उपाय, शिवकृपा से होगी आर्थिक उन्नति और जीवन में रहेगी खुशहाली

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Apr 07, 2024 06:00 am IST,  Updated : Apr 07, 2024 06:00 am IST

Masik Shivratri Remedies: मासिक शिवरात्रि का व्रत 7 अप्रैल को रखा जा रहा है। इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए और जीवन में खुशहाली लाने के लिए क्या उपाय आपको करने चाहिए, आइए जानते हैं हमारे इस लेख में।

Masik shivratri- India TV Hindi
Masik shivratri Image Source : FREEPIK

मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा आराधना की जाती है। हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। अप्रैल के महीने में 7 तारीख को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। इस दिन भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने के लिए कुछ आसान उपाय भी आप आजमा सकते हैं। इन उपायों को करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और आपके जीवन की बड़ी से बड़ी परेशानी दूर होती है। आइए विस्तार से मासिक शिवरात्रि के इन उपायों के बारे में जानते हैं। 

मासिक शिवरात्रि के उपाय 

  • मासिक शिवरात्रि के दिन अगर आप भगवान शिव की पूजा के बाद शाम के समय शिवलिंग पर रुद्राक्ष अर्पित करते हैं, तो आपके जीवन की कई समस्याओं का अंत हो जाता है। रुद्राक्ष भगवान शिव को अति प्रिय है, इसलिए रुद्राक्ष का ये आसान उपाय अगर आप मासिक शिवरात्रि पर करते हैं तो आपके शारीरिक और मानसिक कष्ट दूर होते हैं। इसके साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी सुधरने लगती है। 

     

  • मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव का दूध से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में मौजूद चंद्र दोष दूर होता है, इसके साथ ही अगर आप जरूरतमंद लोगों को इस दिन दूध दान करते हैं तो आपके पारिवारिक और वैवाहिक जीवन की कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। 
     
  • मासिक शिवरात्रि के दिन आप व्रत न भी रख पाएं तब भी शिव जी के मंत्रों का जप आपको करना चाहिए। इस दिन भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र  'ऊँ नमः शिवाय' का जप करने से भी आपको शिव कृपा मिलती है। भगवान शिव को भोलेनाथ भी कहा जाता है और अगर सच्चे दिल से मासिक शिवरात्रि पर आप शिव जी के मंत्रों का जप करते हैं, तो आपकी सभी मनोकामनाएं भोले बाबा पूरी कर देते हैं। 
     
  • मासिक शिवरात्रि के दिन अगर आप गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करते हैं तो आपके प्रेम जीवन में आ रही परेशानियां दूर होती हैं। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बनाए रखने के लिए विवाहित लोग भी ये उपाय कर सकते हैं। 
     
  • भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए मासिक शिवरात्रि के दिन आपको सफेद वस्त्र जरूरतमंदों को दान करने चाहिए। इसके साथ ही सफेद खाद्य पदार्थों का दान भी आप कर सकते हैं। इस उपाय को करने से धन से जुड़े मामलों में आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने लगते हैं।  
     
  • अगर आप संतान को लेकर चिंतित हैं या संतान नहीं हो पा रही है तो आपको मासिक शिवरात्रि के दिन आटे के 11 शिवलिंग बनाकर 11 बार इनका जलाभिषेक करना चाहिए। 
     
  • इस दिन आत्मिक शांति, पारिवारिक सुख, आर्थिक लाभ के लिए आपको शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। मासिक शिवरात्रि के दिन शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ करके समस्त दुखों से आपको मुक्ति मिलती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

नए सप्ताह में होगी नवरात्रि की शुरुआत, इन 4 राशियों के व्यापारी पाएंगे लाभ, पढ़ें अपना व्यापार राशिफल

भगवान कृष्ण के 10 यूनीक नाम, अपने बच्चे को दें इनमें से एक, बहुत खास है इन नामों का अर्थ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म