1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Navratri 2024 and Horoscope: नवरात्रि में इन 6 राशियों की सोने की तरह चमकेगी किस्मत, मां दुर्गा की मिलेगी विशेष कृपा, धन-धान्य में होगी बढ़ोतरी

Navratri 2024 and Horoscope: नवरात्रि में इन 6 राशियों की सोने की तरह चमकेगी किस्मत, मां दुर्गा की मिलेगी विशेष कृपा, धन-धान्य में होगी बढ़ोतरी

 Written By: Astrologer Chirag, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 04, 2024 07:46 am IST,  Updated : Oct 04, 2024 07:46 am IST

Navratri 2024: इस साल शारदीय नवरात्रि में इन 6 राशियों का भाग्य खुलेगा। माता दुर्गा की कृपा से इन राशियों को हर सुख और संपत्ति का लाभ मिलेगा। तो यहां जानिए कि वो सौभाग्यशाली राशियां कौनसी हैं।

Navratri 2024 and Horoscope- India TV Hindi
Navratri 2024 and Horoscope Image Source : INDIA TV

Shardiya Navratri 2024 and Horoscope: शारदीय नवरात्रि आज 3 अक्टूबर से शुरू हो गई है। इस साल की शारदीय नवरात्रि इन 6 राशियों के जातकों के लिए बेहद शुभ रहेगी। मां दुर्गा की कृपा से इन राशियों के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इन 6 राशियों के अलावा अन्य राशियों के लोगों को भी माता रानी की कृपा प्राप्त होगी। आइए चिराग दारूवाला से जानते हैं शारदीय नवरात्रि में किन राशियों का भाग्योदय होगा।

1. मेष 

मेष राशि वालों के लिए नवरात्रि शुभ रहने वाली है। नवरात्रि के दौरान प्रॉपर्टी में निवेश करना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। हालांकि, आपको इससे जुड़े सभी पहलुओं पर विचार करना चाहिए। राजनीति से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। मां दुर्गा की कृपा से आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। जो लोग प्रेम संबंधों में हैं, वे अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

2. वृष 

वृष राशि का स्वामी शुक्र है। इसकी आराध्य देवी मां दुर्गा हैं। इसलिए वृषभ राशि वालों पर मां दुर्गा की कृपा हमेशा बनी रहती है। वृषभ राशि वालों पर भी नवरात्रि का सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। आमदनी में बढ़ोतरी होने वाली है। जो भी संकट आने वाला है। वह खत्म होगा। अटका हुआ पैसा मिलने वाला है। महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। नवरात्रि के दौरान लाल फूल चढ़ाकर मां दुर्गा की पूजा करें।

3. कर्क 

शारदीय नवरात्रि के 9 दिन कर्क राशि वालों के लिए सकारात्मक परिणाम देने वाले रहेंगे। मां दुर्गा की कृपा से आपको तरक्की के अवसर मिलेंगे। आपका नेटवर्क मजबूत होगा और आपको लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है या फिर वे अपना खुद का काम शुरू करने में सफल हो सकते हैं। नवरात्रि में आपको धन की प्राप्ति होगी और आय के नए स्रोत मिलेंगे। व्यापारी लोग भी लाभ कमाएंगे। आपके प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा और दांपत्य जीवन भी खुशहाल रहेगा। 

4. तुला 

तुला राशि का स्वामी भी शुक्र है। इस राशि की आराध्य देवी मां दुर्गा हैं। नवरात्रि में शुक्र तुला राशि में विराजमान रहेंगे। इसलिए तुला राशि वालों पर नवरात्रि का सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। करियर कारोबार में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलने की संभावना है। अगर आप कारोबार में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो नवरात्रि का समय अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करें। चुनरी जरूर चढ़ाएं।

5. वृश्चिक 

वृश्चिक राशि वालों के लिए शारदीय नवरात्रि के 9 दिन अच्छे रहेंगे। करियर के लिहाज से किए गए प्रयास सफल होंगे। माता रानी के आशीर्वाद से आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी। शिक्षा प्रतियोगिता से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। इससे परिवार में खुशियां आएंगी। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आपको सुख और सौभाग्य का आशीर्वाद मिलेगा। निवेश के दृष्टिकोण से समय अच्छा रहेगा। लेकिन कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले अच्छे से सोच लेना सही रहेगा। आपकी राशि के लोगों को कोई नया प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।

6. कुंभ 

कुंभ राशि के लिए यह समय लाभकारी रहेगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। इस दौरान व्यापार या प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। माता रानी की कृपा से जीवन से नकारात्मकता दूर होगी और सकारात्मकता आएगी।

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

ये भी पढ़ें-

Navratri 2024 Durga Chalisa: नवरात्रि में दुर्गा चालीसा का पाठ करने से देवी मां होंगी खुश, बस इन बातों का रखें ध्यान

नवरात्रि में इन 5 सपनों का दिखना होता है बेहद शुभ, माता की कृपा और सुख-समृद्धि का हैं संकेत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म