1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Diwali 2023: मां लक्ष्मी की लगा लें ये एक तस्वीर, फिर धन दौलत की नहीं रहेगी कमी

Diwali 2023: मां लक्ष्मी की लगा लें ये एक तस्वीर, फिर धन दौलत की नहीं रहेगी कमी

 Written By: Aditya Mehrotra
 Published : Nov 03, 2023 05:11 pm IST,  Updated : Nov 03, 2023 05:12 pm IST

दीपावली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। इस दिन मां लक्ष्मी की प्रतिमा घर में स्थापित की जाता है। यदि आप जीवन में धनवान बनना चाहते हैं, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि धन प्राप्ति के लिए घर में मां लक्ष्मी की कौन सी तस्वीर लगानी चाहिए।

Diwali 2023- India TV Hindi
Diwali 2023 Image Source : INDIA TV

Diwali 2023: हिंदू धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा करने से पहले हम उनकी तस्वीर या मूर्ति से बनी प्रतिमाएं घर में स्थापित करते हैं। इस बार दीपावली का त्यौहार 12 नवंबर 2023 के दिन मनाया जाएगा। विशेष रूप से इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा इस कामना से की जाती है कि जीवन में आर्थिक संकटों से छुटकारा मिले। दीपावली के दिन हम मां लक्ष्मी की पूजा उनके आशीर्वाद पाने के लिए करते हैं।

शास्त्रों में यह बताया गया है कि दीपावली के दिन मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है। जहां वो साफ सफाई और सात्विक आचरण रखने वाले परिवार की निष्ठा और भक्ति देखती हैं। वहीं वो निवास करती हैं और उनके निमित्त जो भी उन्हें श्रद्धापूर्वक अपना भक्ति भाव अर्पित करता है। उसे मां लक्ष्मी स्वीकार कर धन, वैभव और यश के आशीर्वाद का वरदान देती हैं। आइये जानते हैं कि इस दीपावली मां लक्ष्मी की कौन सी प्रतिमा या तस्वीर पूजा घर में स्थापित करना धन को लेकर शुभ होता।

मां लक्ष्मी की कमल के फूल वाली लगाएं तस्वीर

घर में शुभ फल प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी की कमल के फूल पर विराजमान वाली फोटो लगाएं। जिसमें मां लक्ष्मी कलश से सोने के सिक्कों की वर्षा करती हैं। इसका शुभ परिणाम आपके घर की बरकत और आर्थिक स्थिती को मजबूत करेगा। दीपावली के दिन अगर आप मां लक्ष्मी की प्रतिमा या फोटो घर में लगाना चाहते हैं। तो कमल के फूल पर विराजित वाली ही प्रतिमा लगाएं और उसी की पूजा करें, ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और आप पर अपना आशीर्वाद बरसाएंगी। 

ऐसी तस्वीर लगाने से मां लक्ष्मी चली जाती हैं

धन की देवी मां लक्ष्मी का स्वाभाव चंचल है और वह एक जगह से दूसरी जगह विचरण करती रहती हैं। यदि आपको मां लक्ष्मी की कृपा सदा के लिए पानी है तो कभी भी मां लक्ष्मी की अपने वाहन उल्लू पर बेठने वाली तस्वीर घर में न लगाएं।

मां लक्ष्मी की इस दिशा में तस्वीर लगाना शुभ

  • मां लक्ष्मी की प्रतिमा लगाने के लिए घर की कुछ दिशाओं का ध्यान रखना चाहिए। वास्तु अनुसार मां लक्ष्मी की प्रतिमा दक्षिण दिशा में नहीं लगानी चाहिए।
  • मां लक्ष्मी की कोई भी खंडित प्रतिमा (टूटी मूर्ति) घर में नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर में रह रह कर पैसा चला जाता है। आप उस प्रतिमा को तीर्थ जल में विसरजित कर दें और नई प्रतिमा घर में रखें।
  • दीपावली के दिन यदि आप मां लक्ष्मी की नई प्रतिमा स्थापित करना चाहते हैं तो उसे घर के उत्तर दिशा में करें। यह सबसे उचित स्थान मां लक्ष्मी की प्रतिमा को स्थापित करने का है ऐसा करना धन के आगमन में सहयोगी रहेगा। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Diwali 2023: दिवाली पर कब और कितने दीये जलाए जाते हैं? ये हैं इनके नियम

Vastu Tips: पिरामिड से करें घर का वास्तु दोष ठीक, इस जगह रखने से होगा ये लाभ

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म