1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Pitru Paksha 2022: पितृ पक्ष में इन रूपों में घर आते हैं पितर, भूलकर भी इन्हें न करें नाराज

Pitru Paksha 2022: पितृ पक्ष में इन रूपों में घर आते हैं पितर, भूलकर भी इन्हें न करें नाराज

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Sep 09, 2022 02:38 pm IST,  Updated : Sep 09, 2022 02:38 pm IST

Pitru Paksha 2022: श्राद्ध करने से पिंडदान सीधे पितरों तक पहुंचता है। साथ ही आपको पितरों का आर्शीवाद मिलता है उनकी कृपा आप पर बनी रहती है। पितृ पक्ष में मनुष्य से लेकर पक्षी तक, कई रूपों में पितर आपके द्वार पर आ सकते हैं, हम उन्हें पहचान नहीं पाते।

INDIATV- India TV Hindi
Pitru Paksha 2022

Pitru Paksha 2022: 10 सितंबर से पितृपक्ष शुरू होने वाला है, जो 25 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान लोग अपने पूवर्जों को प्रसन्न करने के लिए तर्पण और श्राद्ध करते हैं। भाद्रपद महीने के कृष्णपक्ष में पंद्रह दिनों का पितृ पक्ष मनाया जाता है। बता दें पितृ पक्ष के दिन अपने पूर्वजों की मृत्युतिथि पर श्राद्ध किया जाता है। इस दिन श्राद्ध करने से पिंडदान सीधे पितरों तक पहुंचता है। साथ ही आपको पितरों का आर्शीवाद मिलता है उनकी कृपा आप पर बनी रहती है। आज हम आपको बताएंगे की पितर किन रूपों पर आपके घर दर्शन देने आ सकते हैं।पितृ पक्ष में मनुष्य से लेकर पक्षी तक, कई रूपों में पितर आपके द्वार पर आ सकते हैं, हम उन्हें पहचान नहीं पाते।

कौए

हिंदू धर्म और शास्त्रों के अनुसार पितृपक्ष में कौए को भरपेट भोजन खिलाने से पितृों को तृप्ति मिलती है। यहा भी कहा जाता है कि बिना कौए को भोजन कराए पितृों को संतुष्ट नहीं किया जा सकता। कई मान्यताएं ऐसी है कि कौओं को पितरों का रूप माना जाता है। इससे न सिर्फ वो तृप्त होते हैं बल्कि अपने परिजनों को खुशहाल जीवन का आशीर्वाद देते हैं।

गरीब 

पितर के दिनों में गरीब को खाना खिलाया जाता है। कहा जाता है दरवाजे में अगर कोई भी गरीब आता है तो उसे भूखे पेट नहीं जाने देना चाहिए। कहते हैं पितर किसी भी रूप में आ सकते हैं इसलिए इनके लिए भोजन की व्यवस्था करें। इन्हें कभी खाली हाथ न लौटाएं, कुछ दान दक्षिणा जरूर दें।

अनंत चतुर्दशी के दिन कुंभ, मकर सहित इन राशि वाले कर लें ये छोटा सा उपाय, चमक जाएगी किस्मत

Vastu Tips: भूलकर भी इन दिशाों में न रखें सफेद रंग की चीजें, उजड़ जाएगी खुशियां

कुत्ता-गाय- बिल्ली

शास्त्रों के अनुसार कुत्ते को यम का दूत कहा जाता है।पितृ पक्ष में पंचबली भोग में कुत्ते और गाय के नाम का भोग भी निकाला जाता है। वहीं अगर आपके घर इस मौके पर कुत्ता आ जाए तो बहुत अच्छा माना जाता है। कहा जाता है की अगर कुत्ता रास्ते में भी दिख जाए तो इन्हें कभी मारकर भगाना नहीं चाहिए। कुछ न कुछ खाने को जरूर देना चाहिए। इससे पितृ गण की आत्मा को शांति मिलती है। वहीं पितृ पक्ष में गाय की सेवा करने से पितर बहुत प्रसन्न होते हैं। साथ ही पितर में बिल्लियों को भी दूध का कुछ खाने के लिए देना चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Shardiya Navratri: मां दुर्गा के नौ रूप, करें इन शक्तिशाली मंत्रों का जाप हर इच्छा होगी पूरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म