1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. रवि प्रदोष व्रत के दिन करें शिवजी के ये उपाय, जिंदगी में लौट आएंगी खुशियां, कई परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

रवि प्रदोष व्रत के दिन करें शिवजी के ये उपाय, जिंदगी में लौट आएंगी खुशियां, कई परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Mar 18, 2023 04:38 pm IST,  Updated : Mar 18, 2023 04:40 pm IST

Pradosh Vrat Upay: प्रदोष व्रत रविवार के दिन पड़ रहा है। इस व्रत को करने से भगवान शिवजी और माता पार्वती की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही प्रदोष व्रत के दिन कुछ खास उपायों को करने से कई परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

Pradosh Vrat 2023- India TV Hindi
Pradosh Vrat 2023 Image Source : FILE IMAGE

Ravivar Pradosh Vrat Upay: रविवार को प्रदोष व्रत किया जाएगा। प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। त्रयोदशी तिथि रविवार सुबह 8 बजकर 8 मिनट से शुरू होकर भोर के समय 4 बजकर 55 मिनट तक ही रहेगी। यानि कि त्रयोदशी तिथि में प्रदोष काल रविवार को ही पड़ रहा है। लिहाजा इसी दिन प्रदोष व्रत किया जाएगा। सप्ताह के सातों दिनों में से जिस दिन प्रदोष व्रत पड़ता है, उसी के नाम पर उस प्रदोष का नाम रखा जाता है, इसलिए इसे रवि प्रदोष व्रत कहा जाएगा। शिव भक्तों में इस व्रत का काफी महत्व है, क्योंकि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है।

प्रदोष व्रत दिन करें ये विशेष उपाय

1. अपने बिजनेस की दिन-दुगनी, रात-चौगनी तरक्की के लिए प्रदोष व्रत के दिन शाम के समय रंगोली वाले पांच अलग-अलग रंग लेकर, शिव मंदिर में जाएं और उन रंगों से एक गोल फूल की आकृति वाली रंगोली बनाएं। अब इस रंगोली में बींचो-बीच घी का दीपक जलाएं और हाथ जोड़कर शिवजी का आशीर्वाद देते हुए ध्यान करें।

2. अगर आप अपने शत्रुओं से परेशान हैं और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो प्रदोष व्रत के दिन शमी पत्र को साफ पानी से धोकर शिवलिंग पर अर्पित करें और 'ऊँ नमः शिवाय' मंत्र का 11 बार जाप करें।

3. अगर आप किसी मुकदमे में फंसे हैं और उसके चलते आपकी परेशानियां घटने के बजाय बढ़ती जा रही हैं तो रवि प्रदोष व्रत के दिन धतूरे के पत्ते को पहले साफ पानी से धो लें, फिर उन्हें दूध से धोकर शिवलिंग पर अर्पित करें।

4. अपनी अच्छी सेहत को बरकरार रखने के लिए प्रदोष व्रत के दिन शिव मंदिर में जाकर भगवान को सूखा नारियल अर्पित करें और साथ ही अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए शिवजी से प्रार्थना करें। अगर नारियल अर्पित करने के लिए आप प्रदोष काल में, यानी शाम के समय शिव मन्दिर जायें, तो और भी श्रेष्ठ होगा।

5. अपने दांपत्य जीवन में मिठास घोलने के लिए प्रदोष व्रत के दिन शिवजी को दही में शहद मिलाकर, उसका भोग लगाएं।

6. अपनी धन-संपत्ति में वृद्धि के लिए आज के दिन सवा किलो साबुत चावल और कुछ मात्रा में दूध लेकर शिव मंदिर में दान करें।

7. प्रदोष व्रत के दिन शिव मंदिर में जाकर, शिवजी और माता पार्वती पर एक साथ मौली, यानी कलावे को सात बार लपेट दें। ध्यान रहे कि सात बार धागा लपेटते हुए उसे बीच में तोड़ना नहीं है, जब पूरा सात बार लपेट दें, तभी हाथ से धागे को तोड़ें। एक बात और कि धागा तोड़ने के बाद उसमें गांठ न लगाएं, उसे ऐसे ही वहां लपेटकर छोड़ दें। ऐसा करने से आपके दाम्पत्य जीवन में आ रही परेशानियां जल्द ही दूर होंगी और आपके रिश्तों में मीठास आएगी।

8. अपने परिवार की सुख-शांति के लिए रवि प्रदोष के दिन शाम के समय शिव मंदिर में जाकर एक घी का दीपक और एक तेल का दीपक जलाएं। आपको बता दूं कि घी का दीपक देवताओं को प्रसन्न करने के लिये होता है जबकि तेल का दीपक अपनी कामनाओं की पूर्ति के लिए होता है। साथ ही घी के दीपक में रूई की खड़ी

सफेद बत्ती लगाएं और तेल के दीपक में पड़ी हुई बत्ती, यानी लेटी हुई लाल बत्ती लगाएं।

9. अपने बच्चों के साथ अपने रिश्ते बेहतर करने के लिए प्रदोष व्रत के दिन एक कटोरी में थोड़ा शहद लें और उसमें से उंगली की मदद से शहद निकालकर शिवजी को भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद उस कटोरी में बचे हुए शहद को अपने हाथों से अपने बच्चों को खिला दें।

10. अपने किसी विशेष कार्य की सफलता के लिए प्रदोष व्रत के दिन दूध में थोड़ा-सा केसर मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और दूध चढ़ाते समय मन ही मन 'ऊँ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें।

11. अगर आपको बिजनेस इंवेस्टमेंट करने में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो प्रदोष व्रत के दिन भगवान शंकर को 11 बेलपत्र अर्पित करें।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Chaitra Pradosh Vrat 2023: रवि प्रदोष का व्रत है काफी फलदायी, इस मुहूर्त में पूजा करने से मिलेगी कर्ज से मुक्ति, जानिए डेट और महत्व

Exclusive Ram Navami Special: सीता स्वयंवर के समय टूटे शिव धनुष का एक टुकड़ा गिरा था नेपाल में, आज भी मौजूद है सबूत!

भारत का ऐसा गांव जहां किसी भी घर में नहीं है दरवाजे, दुकानों और बैंकों तक में नहीं लगता है ताला

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म