1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत के दिन इन विधि से करें बेलपत्र पेड़ की पूजा, महादेव भोलेनाथ पूरी करेंगे हर मनोकामना

Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत के दिन इन विधि से करें बेलपत्र पेड़ की पूजा, महादेव भोलेनाथ पूरी करेंगे हर मनोकामना

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Apr 09, 2025 05:40 pm IST,  Updated : Apr 09, 2025 05:40 pm IST

Pradosh Vrat: प्रदोष व्रत भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसे में इस दिन बेलपत्र पेड़ की पूजा का खास महत्व है। तो यहां जानिए कि प्रदोष व्रत के दिन बेलपत्र पेड़ की पूजा किस विधि के साथ करनी चाहिए।

प्रदोष व्रत 2025- India TV Hindi
प्रदोष व्रत 2025 Image Source : INDIA TV

Pradosh Vrat 2025 Puja: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। प्रत्येक महीने के शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से जातक पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसती है। चैत्र माह यानी हिंदू नववर्ष का पहला प्रदोष व्रत 10 अप्रैल को रखा जाएगा। बता दें कि हिंदू पंचांग में चैत्र पहला माह है। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और माता पार्वती के साथ ही बेलपत्र पेड़ की पूजा करने से भी शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

प्रदोष व्रत के दिन ऐसे करें बेलपत्र पेड़ की पूजा

  • प्रदोष व्रत के दिन प्रात:काल उठकर स्नान आदि के बाद साफ-सुथरे कपड़े पहन लें। फिर व्रत का संकल्प लें। 
  • पहले घर के मंदिर में भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा कर लें।
  • इसके बाद बेलपत्र पेड़ के नीचे की साफ-सफाई कर लें। 
  • बेलपत्र के पेड़ के सामने पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठ जाएं।
  • फिर बेलपत्र पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें। पेड़ के तने पर चंदन या रोली का तिलक करें और चावल, फूल भी चढ़ाएं। 
  •  बेलपत्र के पेड़ के नीचे बैठकर भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें।  
  • भगवान शिव की आरती के बाद बेलपत्र पेड़ की परिक्रमा करें। 
  • वहीं ध्यान रहें कि प्रदोष व्रत के बेलपत्र का पत्ता गलती से भी नहीं तोड़ें। पूजा के लिए एक दिन पहले ही बेलपत्र तोड़कर रख लें।

बेलपत्र पूजा का महत्व

भगवान शिव को बेलपत्र अति प्रिय है। महादेव की पूजा बेलपत्र के बिना अधूरी मानी जाती है। भोलेनाथ को बेलपत्र चढ़ाने से भक्तों को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन शिवजी के साथ बेलपत्र पेड़ की पूजा अत्यंत फलदायी माना जाता है। अगर किसी की कुंडली में ग्रह दोष हैं तो उसे भी इससे शांति मिलती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Surya Gochar 2025 and Horoscope: सूर्य इस दिन मेष राशि में करेंगे गोचर, जानें किस राशि का चमकेगा भाग्य का सितारा

Pradosh Upay: गुरु प्रदोष के दिन जरूर करें ये आसान उपाय, हर समस्या का मिलेगा समाधान, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि

Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव पर बन रहे हैं कई दुर्लभ शुभ संयोग, इस मुहूर्त में पूजा करने से बजरंगबली की बरसेगी कृपा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म