1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Pradosh Vrat: 28 नवंबर को रखा जाएगा गुरु प्रदोष व्रत, इस दिन कर लें ये आसान उपाय, शिव कृपा से पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

Pradosh Vrat: 28 नवंबर को रखा जाएगा गुरु प्रदोष व्रत, इस दिन कर लें ये आसान उपाय, शिव कृपा से पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Nov 26, 2024 06:30 pm IST,  Updated : Nov 26, 2024 06:30 pm IST

Pradosh Vrat: प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा आराधना की जाती है। इस दिन शिव पूजन के साथ ही कुछ उपाय करके भी आप लाभ पा सकते हैं, आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में जानकारी देंगे।

Pradosh Vrat- India TV Hindi
Pradosh Vrat Image Source : SOCIAL

Pradosh Vrat: मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को गुरु प्रदोष व्रत रखा जाएगा। यह तिथि 28 नवंबर 2024 को है। इस दिन भगवान शिव की पूजा आराधना करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। हिंदू धर्म में हर प्रदोष व्रत में प्रदोष काल की पूजा का बहुत महत्व होता है। त्रयोदशी तिथि में रात्रि के प्रथम प्रहर, यानि सूर्योदय के बाद शाम के समय को प्रदोष काल कहते हैं। त्रयोदशी की रात के पहले प्रहर में जो व्यक्ति किसी भेंट के साथ शिव प्रतिमा के दर्शन करता है- वह सभी पापों से मुक्त होता है। इसके साथ ही प्रदोष व्रत के दिन कुछ उपाय करने से भी भक्तों को विशेष फलों की प्राप्ति होती है, और जीवन के सभी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। प्रदोष व्रत के दिन किए जाने वाले ऐसे ही उपायों के बारे में आज हम आपको जानकारी देंगे। 

  • अपने बिजनेस की दिन-दुगनी, रात-चौगनी तरक्की के लिये आज के दिन शाम के समय रंगोली वाले पांच अलग-अलग रंग लेकर, शिव मन्दिर में जाएं और उन रंगों से एक गोल फूल की आकृति वाली रंगोली बनाएं। अब इस रंगोली में बींचो- बीच घी का दीपक जलाएं और हाथ जोड़कर शिवजी का आशीर्वाद देते हुए ध्यान करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके बिजनेस की दिन-दुगनी, रात-चौगनी तरक्की होगी। 
  • अगर आप अपने शत्रुओं से परेशान हैं और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज के दिन शमी पत्र को साफ पानी से धोकर शिवलिंग पर अर्पित करें और ‘ऊँ नमः शिवाय’ मंत्र का 11 बार जाप करें। आज के दिन ऐसा करने से आपको अपने शत्रुओं से जल्दी ही मुक्ति मिलेगी। 
  • अगर आप किसी मुकदमे में फंसे हैं और उसके चलते आपकी परेशानियां घटने के बजाय बढ़ती जा रही हैं, तो आज के दिन धतूरे के पत्ते को पहले साफ पानी से धो लें, फिर उन्हें दूध से धोकर शिवलिंग पर अर्पित करें। आज के दिन ऐसा करने से आपको मुकदमे की परेशानियों से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। 
  • अपनी अच्छी सेहत को बरकरार रखने के लिये आज के दिन शिव मन्दिर में जाकर भगवान को सूखा नारियल अर्पित करें और साथ ही अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिये शिवजी से प्रार्थना करें । अगर नारियल अर्पित करने के लिये आप प्रदोष काल में, यानि शाम के समय शिव मन्दिर जायें, तो और भी श्रेष्ठ होगा । आज के दिन ऐसा करने से आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।
  • अपने दाम्पत्य जीवन में मिठास घोलने के लिये आज के दिन शिवजी को दही में शहद मिलाकर, उसका भोग लगाएं और भगवान शिव से प्रार्थना न करें। आज के दिन भगवान शिव को दही और शहद का भोग लगाने से आपके दाम्पत्य जीवन में मीठास बढ़ेगी।
  • अपनी धन-सम्पत्ति में वृद्धि के लिये आज के दिन सवा किलो साबुत चावल और कुछ मात्रा में दूध लेकर शिव मन्दिर में दान करें । आज के दिन ऐसा करने से आपकी और आपके परिवार की धन-सम्पत्ति में वृद्धि होगी।
  • अगर आप किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान हैं, तो आज के दिन शाम के समय शिव मन्दिर में जाकर या घर पर ही भगवान शंकर की मूर्ति या तस्वीर के आगे आसन बिछाकर बैठ जायें और गहरी सांस लेते हुए ‘ऊँ’ शब्द का सस्वर 5 बार उच्चारण करें। देखिये इस प्रकार उच्चारण करना है- ओ.ओ.ओ.ओ.म., यानि ओ की ध्वनि को लंबा खींचना है और म अपने आप ही सांस छोड़ते हुए मुंह से निकल जायेगा। आज के दिन इस प्रकार ‘ऊँ’ शब्द का सस्वर उच्चारण करने से आपको मानसिक रूप से शांति मिलेगी।
  • अपने दाम्पत्य जीवन में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिये आज के दिन शिव मन्दिर में जाकर, शिवजी और माता पार्वती पर एक साथ मौली, यानि कलावे को सात बार लपेट दें और ध्यान रहे कि सात बार धागा लपेटते हुए उसे बीच में तोड़ना नहीं है, जब पूरा सात बार लपेट दें, तभी हाथ से धागे को तोड़ें। एक बात और कि धागा तोड़ने के बाद उसमें गांठ न लगाएं, उसे ऐसे ही वहां लपेटकर छोड़ दें। आज के दिन ऐसा करने से आपके दाम्पत्य जीवन में आ रही परेशानियां जल्द ही दूर होंगी और आपके रिश्तों में मीठास आयेगी।
  • अपने परिवार की सुख-शांति के लिये आज के दिन शाम के समय शिव मन्दिर में जाकर घी का एक दीपक और तेल का एक दीपक जलाएं। आपको बता दूं कि घी का दीपक देवताओं को प्रसन्न करने के लिये होता है जबकि तेल का दीपक अपनी कामनाओं की पूर्ति के लिये होता है । साथ ही घी के दीपक में रूई की खड़ी सफेद बत्ती लगाएं और तेल के दीपक में पड़ी हुई बत्ती, यानि लेटी हुई लाल बत्ती लगाएं। आज के दिन प्रदोष बेला में ये उपाय करने से आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
  • अपने बच्चों के साथ अपने रिश्ते बेहतर करने के लिये आज के दिन एक कटोरी में थोड़ा शहद लें और उसमें से उंगली की मदद से शहद निकालकर शिवजी को भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद उस कटोरी में बचे हुए शहद को अपने हाथों से अपने बच्चों को खिला दें। आज के दिन ऐसा करने से अपने बच्चों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे।
  • अपने किसी विशेष कार्य की सफलता के लिये आज के दिन दूध में थोड़ा-सा केसर मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और दूध चढ़ाते समय मन ही मन ‘ऊँ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें। आज के दिन ऐसा करने से आपको अपने कार्यों में सफलता जरूर मिलेगी। 
  • अगर आपको बिजनेस इंवेस्टमेंट करने में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो आज के दिन भगवान शंकर को 11 बेलपत्र अर्पित करें। आज के दिन ऐसा करने से बिजनेस इंवेस्टमेंट संबंधी आपकी सारी परेशानियों का हल जल्दी ही निकलेगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें- 

Vastu Tips For Home: घर की दक्षिण दिशा में रख लें ये 3 चीजें, हमेशा बढ़ता रहेगा बैंक बैलेंस, कर्ज से भी मिलेगी आपको मुक्ति

December 2024 Vrat Tyohar: दिसंबर में विवाह पंचमी और मोक्षदा एकादशी के साथ आएंगे कई व्रत-त्योहार, यहां देख लें पूरी लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म