1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Ram Navami 2023: रामनवमी के दिन भगवान राम को चढ़ाएं ये चीजें, घर में होगी धन और खुशियों की बरसात, इन मंत्रों का भी करें जाप

Ram Navami 2023: रामनवमी के दिन भगवान राम को चढ़ाएं ये चीजें, घर में होगी धन और खुशियों की बरसात, इन मंत्रों का भी करें जाप

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Mar 30, 2023 01:17 pm IST,  Updated : Mar 30, 2023 01:17 pm IST

Ram Navami 2023: चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि को राम नवमी के रूप में भी मनाया जाता है। माना जाता है कि भगवान श्री राम का जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन हुआ था। राम नवमी के दिन राम रक्षा स्रोत का अनुष्ठान करने से सुखी व शांत गृहस्थ जीवन, रक्षा और सम्मान प्राप्त होता है।

Ram Navami 2023- India TV Hindi
Ram Navami 2023 Image Source : FILE IMAGE

Ram Navami 2023: आज देशभर में रामनवमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। अयोध्या समेत हर राम मंदिर में भक्तगण प्रभु श्री राम का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। हिंदू धर्म में राम नवमी का विशेष महत्व है। कहते हैं कि यही वो पावन दिन था जब भगवान विष्णु के अवतार प्रभु राम का धरती पर जन्म हुआ था। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि कौशल्या नंदन को क्या-क्या चढ़ाना चाहिए। साथ ही वो कौनसे से राम मंत्र हैं जिनके जाप से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

आज करें इन राम मंत्रों का जाप

  • अपने ज्ञान और बौद्धिक क्षमता की बढ़ोतरी के लिए इस मंत्र का 51 बार जप करें। मंत्र है- रां रामाय नम:
  • विद्या प्राप्ति के लिए आज आपको भगवान श्री राम के इस मंत्र का 7 बार जप करें। मंत्र है- श्री रामाय नम:विद्या
  • धन प्राप्ति के लिए यानि अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए आज आप भगवान श्री राम के इस मंत्र की एक माला यानि 108 बार जप करें। मंत्र है-  एं रामाय नम:
  • अगर आप हस्ट-पुष्ट यानि बलवान होना चाहते है तो आज इस मंत्र का एक माला यानि 108 बार जप करें । मंत्र है- हीं रामाय नम:
  • अगर आप किसी को सम्मोहित करना चाहते है तो भगवान श्री राम के इस मंत्र का 21 बार जप करें । मंत्र है- क्लीं रामाय नम:
  • अपने ज्ञान और बौद्धिक क्षमता की बढ़ोतरी के लिए इस मंत्र का 51 बार जप करें। मंत्र है- रां रामाय नम:

आज भगवान राम को क्या चढ़ाएं?

  1. अपने धन-धान्य में बढ़ोतरी के लिये भगवान श्रीराम को आज बेल के फूल चढ़ाएं।
  2. राजनीति में सफलता पाने के लिए आज प्रभु श्रीराम को चन्दन और चमेली का फूल अर्पित करें।
  3. वशीकरण के लिये के लिए आज भगवान राम को नीले कमल का फूल चढ़ाएं।
  4. बेहतर स्वास्थ और लम्बी उम्र के लिये आज भगवान राम को दूब यानि दूर्वा अर्पित करें।
  5. बुद्धि और विवेक में बढ़ोतरी के लिये आज भगवान राम को पलाश के फूल चढ़ाएं
  6. परिवार में खुशियों की बढ़ोतरी के लिये प्रभु श्रीराम को लाल कमल अर्पित करें।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

रामनवमी पर करें राम यंत्र की स्थापना, घर में रहेगा रामराज्य जैसा वातावरण, जानिए बनाने का सही तरीका

Ram Navami 2023: रामनवमी पर बना है शुभ संयोग, इस विधि और मंत्र के साथ करें राम लला की पूजा, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

अंतरिक्ष में 5 ग्रहों का संयोग इन राशियों के लिए है अशुभ, इन मुसीबतों का करना पड़ सकता है सामना

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म