1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Ram Navami 2024: राम नवमी के दिन करें राम यंत्र की स्थापना, रघुनंदन की कृपा से घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Ram Navami 2024: राम नवमी के दिन करें राम यंत्र की स्थापना, रघुनंदन की कृपा से घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Apr 17, 2024 12:12 pm IST,  Updated : Apr 17, 2024 12:22 pm IST

Ram Navami 2024: 17 अप्रैल 2024 को पूरे देश में बड़े ही उल्लास के साथ राम नवमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन राम मंत्रों का जाप करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही इस दिन घर में राम यंत्र की स्थापना भी करनी चाहिए।

Ram Navami 2024- India TV Hindi
Ram Navami 2024 Image Source : INDIA TV

Ram Navami 2024: चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि को राम नवमी के रूप में भी मनाया जाता है। माना जाता है कि भगवान श्री राम का जन्म चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी को दोपहर के समय कर्क लग्न में हुआ था। उस समय चन्द्रमा पुनर्वसु नक्षत्र में था और सूर्य मेष राशि में। राम नवमी के दिन व्रत रखने की भी मान्यता है। राम नवमी के दिन राम रक्षा स्रोत का अनुष्ठान करने से सुखी व शांत गृहस्थ जीवन, रक्षा और सम्मान प्राप्त होता है। अगर आपने नवरात्र में राम रक्षा स्रोत का अनुष्ठान नहीं किया है तो आज ही ग्यारह या इक्कीस जप कर लीजिये। अगर आप पूरा स्रोत नहीं पढ़ सकते तो एक श्लोक - श्री राम राम रघुनंदम राम राम ही पढ़ लीजिये। श्री राम का मुख्य मंत्र है- रां रामाय नम:। आज इस मंत्र का जप करने से आपको सुख और सम्मान की प्राप्ति होगी। 

राम नवमी के दिन बनाएं राम यंत्र

राम यंत्र बनाने के लिए आपको एक भोजपत्र, अनार की कलम और केसर की स्याही की जरूरत होगी। लेकिन अगर आप इन सब चीज़ों को ना जुटा पायें, तो आप केवल एक सफेद कागज और एक लाल स्केच पेन या पेन लें। अब भोजपत्र पर या सफेद कागज पर एक बिंदू बनाइये। फिर इस बिंदू के बाहर एक त्रिकोण बनाइये। अब फिर से उस त्रिकोण के विपरीत एक और त्रिकोण बनाइये। इस तरह ये एक षटकोण बन जाएगा। अब षटकोण के बाहर एक वृत्त बनाइये। फिर वृत्त के बाहर 8 कमल की पंखुड़िया बनाईए। 

राम यंत्र बनाते समय हर स्टेप को करने की एक ही प्रक्रिया है। वह प्रक्रिया यह है- सबसे पहले पूर्व दिशा में श्री राम का स्मरण करते हुए अपनी आंखों को बंद करके, दोनों भौहों के बीच त्रिपुटी पर अपना ध्यान केंद्रित करें और ऊँ शब्द का सस्वर 6 बार उच्चारण करें । फिर दाहिनी नाक से सांस खींचिएं, रोकिए और श्री राम का स्मरण करके बाईं नाक से निकाल दीजिए । ऐसा 6 बार करना है । फिर 'राम' शब्द का सस्वर 108 बार उच्चारण करके अपनी आंखें खोलिए। इस तरह आपका यंत्र तैयार हो जाएगा।

राम यंत्र का महत्व 

राम यंत्र पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। राम यंत्र जहां होता है वहां का पूरा वातावरण शुद्ध और सकरात्मक रहता है। राम यंत्र परिवरा में खुशहाली और संपन्नता लाता है। इसके अलावा राम यंत्र की पूजा करने से बिजनेस में लाभ होता है और आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहती है। दांपत्य जीवन में खुशहाली और करियर में सफलता के लिए भी आज यानी रामनवमी के दिन राम यंत्र की पूजा करना चाहिए।

राम नवमी के दिन भगवान राम को क्या चढ़ाएं-

  • अपने धन-धान्य में बढ़ोतरी के लिए भगवान श्रीराम को आज बेल के फूल चढ़ाएं।
  • राजनीति में सफलता पाने के लिए आज प्रभु श्रीराम को चंदन और चमेली का फूल अर्पित करें।
  • वशीकरण के लिए आज भगवान राम को नीले कमल का फूल चढ़ाएं।
  • बेहतर स्वास्थ और लम्बी उम्र के लिए आज भगवान राम को दूब यानि दूर्वा चढ़ाएं।
  • बुद्धि और विवेक में बढ़ोतरी के लिए आज भगवान राम को पलाश के फूल अर्पित करें।
  • परिवार में खुशियों की बढ़ोतरी के लिए प्रभु श्रीराम को लाल कमल चढ़ाएं।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Ayodhya Ram Mandir: राम लला के लिए तैयार हुआ सबसे खास वस्त्र, इसमें सोना-चांदी भी जड़ा गया

Budh Uday 2024: इस दिन बुध मीन राशि में होंगे उदय, इन 6 राशियों की जिंदगी में आएगा तूफान, बढ़ेंगी परेशानियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म